{"_id":"5cf2c23fbdec2207194b173c","slug":"15594133565-haridwar-news60","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन में जेसीबी, सात डंपर और पांच ट्रॉली जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन में जेसीबी, सात डंपर और पांच ट्रॉली जब्त
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
गांव रानी माजरा के निकट बाण गंगा में शनिवार की सुबह राजस्व विभाग की एंटी माइनिंग टीम ने छापेमारी कर खनन सामग्री से भरे जेसीबी, सात डंपर और पांच ट्रैक्टर ट्राली और 23 बुग्गियों को पकड़ा है। प्रशासन की सख्ती के बावजूद क्षेत्र में अवैध खनन नहीं थम रहा है।
बाण गंगा और खेतों में रात के अंधेरे में जेसीबी मशीनों से अवैध खनन किया जा रहा है। खनन सामग्री डंपर, ट्रक और ट्रैक्टर ट्रालियों से स्टोन क्रशरों से ढोई जा रही है। खनन माफिया और स्टोर क्रशर संचालकों की साठगांठ से अवैध खनन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुखबिर की सूचना मिलने के बाद एसडीएम कुसुम चौहान के निर्देश पर शनिवार की सुबह राजस्व विभाग की एंटी माइनिंग टीम ने रानीमाजरा के निकट बाण गंगा में छापेमारी की। टीम को देखकर खनन करने वाले वाहनों छोड़कर भाग निकले। तहसीलदार आशीष घिल्डियाल ने बताया कि कार्रवाई के दौरान अलग-अलग स्थानों से एक जेसीबी, सात डंपर, पांच ट्रैक्टर ट्रॉली और 23 बुग्गियों को खनन सामग्री से भरे हुए पकड़ा है। टीम ने सभी वाहन पुलिस की सुपुर्दगी में दिए हैं। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर का कहना है कि सभी वाहनों को सीज कर दिया गया है।