फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शोभायात्रा में हाथी को शामिल करने पर नोकझोंक

शोभायात्रा में हाथी को शामिल करने पर नोकझोंक

Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
शोभायात्रा में हाथी को शामिल करने पर नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन

गांव धनपुरा में रविदास जयंती पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हाथी को शामिल करने का पुलिस ने विरोध किया। इस पर पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई। पुलिस का कहना था कि शोभायात्रा में हाथी की सवारी की प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गई है। अगर हाथी भीड़ देखकर बिगड़ गया तो इसका कौन जिम्मेदार होगा। विधायक स्वामी यतीश्वरानंद के हस्तक्षेप पर माहौल शांत हुआ। हालांकि हाथी को शोभायात्रा से हटाया नहीं गया।

मंगलवार को क्षेत्र में कई स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी में संत रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई। रविदास मंदिर सजाकर संत रविवदास की विशेष पूजा अर्चना की गई। उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प दोहराया गया। गांव एकड़ कला, बुक्कनपुर, बहादरपुर जट, धनपुरा, बादशाहपुर, भट्टीपुर, रानीमाजरा और कटारपुर आदि गांवों में संत रविदास की शोभायात्रा निकाली गई। गांव धनपुरा में मुख्य अतिथि हरिद्वार ग्रामीण विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि हम सभी को संत रविदास को कभी नहीं भूलना चाहिए। वह सभी वर्गों के हितैषी थे। इन सभी स्थानों पर शोभायात्राएं गांव की गलियों से होते हुए मंदिर पहुंचकर संपन्न हुईं। कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति दी। शोभायात्राओं में भारत माता, राधा कृष्ण, मीराबाई, शिव पार्वती आदि की झांकियों ने ग्रामीणों का मन मोह लिया। चंद्रशेखर, दिलीप राणा, विकास कुमार, श्रवण कुमार, जाफिर अली और हारुन अंसारी आदि समेत कई लोग रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed