{"_id":"5c670116bdec2254606a71ce","slug":"151550254358-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में इंजीनियर की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
कनखल क्षेत्र में एक स्कूटी सिलिंडरों से भरे ट्रक की चपेट में आने से एक इंजीनियर की मौत हो गई। जबकि स्कूटी पर बैठे युवक के मामा गंभीर घायल हो गए। ट्रक चालक मौका पाकर फरार हो गया।
क्षेत्र के माया विहार निवासी पंकज शर्मा (35) पुत्र घनश्याम मवाना मेरठ में बतौर इंजीनियर शुगर मिल में कार्यरत थे। कुछ समय पहले वह छुट्टी पर घर आए हुए थे। शुक्रवार दोपहर वह अपने मामा विनेश के साथ स्कूटी से कनखल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर पीछे से आ रहे एक सिलिंडरों से भरे ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में इंजीनियर और उसके मामा सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल पंकज और उसके मामा को अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही पंकज ने दम तोड़ दिया। एसओ हरिओम राज चौहान ने बताया कि चालक ट्रक को दुर्घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गया। चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।