{"_id":"5afdb3b04f1c1bdc408b6048","slug":"151526576048-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बामरो नदी पर बनेगा पुल, सोयल टेस्टिंग एवं डिजाइन का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बामरो नदी पर बनेगा पुल, सोयल टेस्टिंग एवं डिजाइन का काम शुरू
Updated Thu, 17 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हर्ष सैनी
धनौरी।
बामरो नदी पर पुल बनने से धनौरी क्षेत्र के कई गांवों के दिन बहुरने वाले हैं। शासन ने पुल निर्माण के लिए पहले चरण की धनराशि स्वीकृत कर लोनिवि को भेज दी है। विभाग की ओर से सोयल टेस्टिंग एवं डिजाइन का काम शुरू कर दिया गया है।
धनौरी-बुग्गावाला मार्ग के बीच पड़ने वाली बामरो नदी पर पुल नहीं होने से दस गांवों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल धनौरी क्षेत्र के डालूवाला खुर्द एवं रिठौरा गांव के बीच बहने वाली नदी पर पुल नहीं होने से करीब 40 हजार की आबादी प्रभावित हो रही है। नदी पर पुल नहीं होने से इस मार्ग पर पड़ने वाले गांव रिठोराग्रंट, लालवाला, बड़ीलाम, छोटी लाम, कुड़कावाला, शहीदवाला, बुधवा शहीद, तेलपुरा, बंदरजुड़,बुग्गावाला, डालुवाला कलां के ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो स्थिति और भी बदतर हो जाती है। अब बामरो नदी पर पुल निर्माण होने के बाद ग्रामीणों को बेहद फायदा होगा। ग्रामीण अरविंद, मंजीत, कुर्बान अली, इसम सिंह, सलीम, शहजाद, संजीत, ओमपाल रोड ने बताया कि पुल के अभाव में नदी से निकलना बेहद मुश्किल हो रहा था। दो पहिया वाहन तो रेत में निकल जाता था, लेकिन चार पहिया वाहन में नदी पार करने में भारी परेशानी होती है। अधिकतर गाड़ियां नदी में फंस जाती है। पुल निर्माण से क्षेत्र की करीब 40 हजार की आबादी को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
बामरो नदी पर पुल निर्माण को लेकर शासन की ओर से प्रथम चरण की 26 लाख की धनराशि स्वीकृत हो गई है। विभाग की ओर से सोयल टेस्टिंग एवं पुल का डिजाइन का कार्य पूरी गति से किया जा रहा है।
विज्ञापन
- अरविंद सत्वरिया, सहायक अभियंता, लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार।