फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अलग-थलग पड़े हवलदार और नेता

अलग-थलग पड़े हवलदार और नेता

Sat, 24 Mar 2018 10:19 PM IST
Updated Sat, 24 Mar 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
अलग-थलग पड़े हवलदार और नेता

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर आयुक्त के खिलाफ नगर निगम कर्मचारियों के आंदोलन में नया मोड़ आ गया है। शनिवार को नगर निगम के 150 कर्मचारियों नेकहा कि नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया के खिलाफ धरना- प्रदर्शन तथा हड़ताल में वहे कुछ नेताओं व सफाई हवलदारों के उकसावे में आकर शामिल हुए थे। कहा कि अब वह हड़ताल से स्वयं को अलग कर रहे हैं। उन्होंने नगर आयुक्त सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन, एसीपी तथा मेला भत्ते का भुगतान कराने की मांग भी की है।
नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने कर्मचारियों के अनुरोध पर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महीने की पेंशन का भुगतान का लेखा विभाग को निर्देश दिया है। ज्ञापन देने वालों में विनोद, देव सिंह, दिनेश चंद्र कांडपाल, नवीन कुमार, सुधाकर भट्ट, बलवंत सिंह नेगी, आदेश यादव, सुमन देव, संजीव, नरेश, चमन, इंदु देवी, सोमती, अवधेश, अरविंद, अखिलेश शर्मा आदि 140 कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन



फेश रीडिंग बायोमीट्रिक मशीन पर देनी होगी हाजिरी
हरिद्वार। बायमीट्रिक मशीन को लेकर हंगामा करने वाले नगर निगम कर्मियों के लिए अब फेश रीडिंग बायोमीट्रिक मशीन लगाई जा रही है। सफाई हवलदारों तथा संयुक्त मोर्चा के सफाई कर्मचारी नेताओं ने बायोमीट्रिक मशीन में कर्मचारियों के निशान नहीं आने तथा अनुपस्थित दिखाने को लेकर कई दिन तक कार्यबहिष्कार किया था। नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए फेश रीडिंग बायोमीट्रिक मशीन लगाई जा रही है। जिन कर्मचारियों की उंगली का निशान नहीं आ रहा है उनकी सुविधा के लिए फेश रीडिंग मशीन लगा रहे हैं, ताकि वे मशीन के सामने खड़े होकर अपनी हाजिरी दर्ज करा सकें। नगर आयुक्त ने कहा कि बायोमीट्रिक हाजिरी की व्यवस्था जारी रहेगी। सफाई हवलदारों व नेताओं की शिकायत थी कि बायोमीट्रिक मशीन ने कुछ कर्मचारियों के 30 दिन काम करने के बावजूद 11 दिन की हाजिरी ही दर्ज की है। नगर आयुक्त का कहना है कि ऐसे कर्मचारी यदि काम पर आएं हैं तो सफाई निरीक्षक उसको प्रमाणित करेंगे इसके बाद ही वेतन का भुगतान हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed