फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   150 kg of banned meat and slaughtering equipment recovered, six absconding

Haridwar News: 150 किलो प्रतिबंधित मांस, कटान के उपकरण बरामद, छह फरार

Tue, 25 Mar 2025 11:44 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
150 kg of banned meat and slaughtering equipment recovered, six absconding
हरिद्वार। पथरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने संरक्षित पशु का कटान करने की सूचना पर एक घर में छापा मारा। मौके से छह लोग फरार हो गए। मौके से 150 किलो प्रतिबंधित मांस और कटान करने वाले उपकरण बरामद हुए हैं। पुलिस ने उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पथरी थाने के एसएसआई यशवीर सिंह नेगी पुलिस टीम के साथ ग्राम अलावलपुर में गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि मल्लूको वाली गली में एक घर के अंदर संरक्षित पशु का कटान किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने छापा मारा। पुलिस को देखते ही मौके से छह लोग भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने पीछा किया, लेकिन हाथ नहीं लगे। इसके बाद मौके से 150 किलो मांस व कटान के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष मनोज नौटियाल ने बताया कि आरोपी मुस्तकीम, उसके पुत्र एहसान, मोहतरीन, पत्नी रुकसाना के अलावा शमशाद, रियाजुल निवासीगण ग्राम बोडाहेड़ी थाना पथरी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पशु चिकित्सक को बुलाकर सैंपल जांच के लिए लिया गया। शेष मांस को नष्ट करा दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed