{"_id":"5d5d83d58ebc3e6c5c25ed3d","slug":"148-special-health-camps-will-be-held-in-the-village-for-six-months-haridwar-news-drn317070292","type":"story","status":"publish","title_hn":"148 गांव में छह महीने तक लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
148 गांव में छह महीने तक लगेंगे विशेष स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से 22 अगस्त से अति दूरस्थ पिछड़े गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए शिविर लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य सेवाओं में पिछड़े 148 गांवों में छह महीने तक प्रथम और तृतीय बृहस्पतिवार को विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे।
सीएमओ ने बताया कि इस माह विभाग की ओर से 22 अगस्त को अति दूरस्थ पिछड़े गांवों में जिनके स्वास्थ्य सूचकांक कम हैं, उनमें शिविर लगाए जांएगे। नारसन ब्लाक के जौरासी, रुड़की के बेडपुर, खानपुर के दाबकी खेड़ा, भगवानपुर के बंदरजूड़, बहादराबाद के कासमपुर, लक्सर के लादपुर कलां में स्वास्थ्य शिविर लगेंगे, जिनमें गर्भवती महिलाओं में टिटनेस डिप्थीरिया, पैदा होने से दो वर्ष तक शिशु को क्षय रोग, पोलियो, पीलिया, निमोनिया, खसरा-रूबैला, गलघोटू, टिटनेस आदि बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण और परिवार नियोजन की अस्थाई विधियों की सामग्री का वितरण और सामान्य तौर पर इलाज किया जाएगा। बुखार के रोगियों की मलेरिया, टायफायड, ब्लड शुगर, बीपी की जांच, हिमोग्लोबिन, चश्मे के लिए आंखों के अलावा टीबी की जांच कराई जाएंगी। इन शिविरों में ब्लाक स्तर से 12 सदस्यों का दल, जिसमें एलोपैथिक चिकित्सक, आयुर्वेदिक चिकित्सक, फार्मासिस्ट, एएनएम, एलटी, नेत्र सहायक, परिवार नियोजन काउसंलर जांच करेगा। सीएमओ डॉ. सरोज नैथानी ने लोगों से अपील की है कि उक्त सभी स्वास्थ्य शिविरों में पहुंचकर लाभ उठाएं।