फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ..गंगा आरती में शामिल हो अभिभूति हुए अमेरिका के राजदूत

..गंगा आरती में शामिल हो अभिभूति हुए अमेरिका के राजदूत

Wed, 01 May 2019 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
..गंगा आरती में शामिल हो अभिभूति हुए अमेरिका के राजदूत
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

अमेरिका के राजदूत कैनेथ आई जस्टर बुधवार की शाम अपनी दो दिवसीय यात्रा पर हरिद्वार पहुंचे। यहां उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा की एतिहासिक आरती भाग लिया और पूजा अर्चना की। जस्टर हरिद्वार में रात्रि विश्राम करने के साथ ही बृहस्पतिवार को जिला चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय में अमेरिका व विश्व स्वास्थ्य संगठन की मदद से चल रहे स्वास्थ्य संबंधी दो प्रोजेक्ट की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे।

बुधवार की शाम पहुंचे कैनेथ आई जस्टर को लेकर स्थानीय अधिकारी हरकी पैड़ी पहुंचे, जहां गंगा सभा के सभापति कृष्ण कुमार शर्मा, अध्यक्ष प्रदीप झा और महामंत्री तन्मय वशिष्ठ की देखरेख में तीर्थ पुरोहितों ने पूजा अर्चना कराई। पूजा अर्चना के बाद वे गंगा सभा के कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने गंगा सभा की सम्मति पुस्तिका में अपने विचार भी लिखे। उन्होंने कहा कि वे हरकी पैड़ी आकर दिव्यता का अनुभव कर रहे हैं। हरकी पैड़ी की व्यवस्था और वहां को माहौल को देखकर अभिभूत नजर आए जस्टर ने गंगा सभा के पदाधिकारियों की भी प्रशंसा की। इस दौरान डा. सिद्धार्थ चक्रपाणी, जितेंद्र विद्याकुल, संदीप आत्रे, अमित शास्त्री, अश्वनी शर्मा, अमित झा, वैभव दिव्याकुल सहित बड़ी संख्या में तीर्थ पुरोहितों ने उनका स्वागत किया। इससे पूर्व गंगा आरती में शामिल होने के दौरान उन्होंने गंगा स्वच्छता की शपथ भी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed