{"_id":"5ca6491ebdec2213f52b878a","slug":"141554401566-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..दिव्यांगों ने की गंगा आरती, दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..दिव्यांगों ने की गंगा आरती, दिया स्वच्छता का संदेश
विज्ञापन
गंगा आरती
- फोटो : instagram
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
गुजरात की प्रकाश संस्था के दिव्यांग बच्चों ने गंगा घाट की पवित्रता के लिए बृहस्पवितार को प्रेमनगर आश्रम के हंस घाट पर गंगा आरती और भारती माता की आरती की। साथ ही सभी को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
केलानंद ट्रस्ट द्वारा संचालित गुजरात की प्रकाश संस्था के 90 विशेष बच्चों का दल बृहस्पतिवार को प्रेमनगर आश्रम पहुंचा। दल ने शाम को प्रेमनगर आश्रम के गंगा घाट पर गंगा आरती की। इसके बाद भारत माता की आरती की देशभक्ति का संदेश दिया। आरती के बाद दिव्यांगों ने घाट पर आने वाले लोगों की अपने आसपास के परिवेश को स्वच्छ रखने सहित गंगा को भी स्वच्छ रखने के प्रति जागरुक किया। बच्चों ने कहा कि गंगा किसी व्यक्ति विशेष या धर्म विशेष की नहीं बल्कि हर व्यक्ति की है। गंगा अपने जल से हर व्यक्ति का कल्याण करती है। इसलिए गंगा की रक्षा करना हर व्यक्ति का कर्तव्य है। इस दौरान प्रेमनगर आश्रम के व्यवस्थापक रमणिक भाई, दल के साथ आए विरेंद्र, पवन कुमार, सुशांत पाल आदि उपस्थित रहे।