{"_id":"5b200b9c4f1c1bf26e8b7b21","slug":"141528826780-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ंदगी, पॉलिथीन के खिलाफ अभियान, 33 लोगों का चालान 20 हजार 900 का जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ंदगी, पॉलिथीन के खिलाफ अभियान, 33 लोगों का चालान 20 हजार 900 का जुर्माना वसूला
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। नगर निगम ने गंदगी फैलाने और पॉलिथीन व प्लास्टिक का उपयोग करने वालों के खिलाफ अभियान और तेज कर दिया है।
मंगलवार को नगर निगम की टीम ने सर्वानंद घाट भूपतवाला और कनखल क्षेत्र में सघन छापेमारी की। इस दौरान गंदगी फैलाने और पॉलिथीन का उपयोग करने वाले 33 दुकानदारों, ठेली, पटरी व ढाबे वालों का चालान कर 20 हजार 900 रुपये के जुर्माने की वसूली की है। सेनेट्री इंस्पेक्टर विकास छाछर ने बताया कि गंदगी फैलाने वाले 15 दुकानदारों का चालान कर 4600 रुपये और पॉलिथीन का उपयोग करने वाले 18 लोगों का चालान कर 16 हजार 300 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। नगर निगम की टीम के पहुंचने पर सर्वानंद घाट क्षेत्र में अवैध अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप मच गया और पॉलिथीन को छुपाने के लिए भाग रहे गई लोगों को पीआरडी के जवानों ने पकड़ लिया। टीम में मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. कैलाश गुंज्याल, प्रभारी सहायक अभियंता दिनेश प्रसाद उनियाल व पवन कोटियाल भी शामिल थे।