फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सरकार का रोजगार मेला बेरोजगार मेला साबित हुआ

सरकार का रोजगार मेला बेरोजगार मेला साबित हुआ

Fri, 11 May 2018 11:00 PM IST
Updated Fri, 11 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
सरकार का रोजगार मेला बेरोजगार मेला साबित हुआ

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
सरकार की ओर से 29 व 30 जनवरी को हरिद्वार में आयोजित रोजगार मेले में सरकारी, अर्द्धसरकारी तथा प्राइवेट औद्योगिक इकाइयों में रोजागर पाने वाले बेरोजगारों का कोई रिकार्ड जिला सेवायोजन कार्यालय में नहीं है। जिन युवाओं का कंपनियों ने अपने यहां नौकरी देने के लिए चयन किया था, उन्हें अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिले हैं।

रोजगार मेले में चयनित होने के बाद बेरोजगार युवाओं ने नियुक्तिपत्र के इंतजार में कहीं दूसरी जगह भी रोजगार पाने के लिए कोशिश नहीं की है। समाजसेवी जेपी बडोनी की ओर से रोजगार मेले में रोजगार पाने वालों को आरटीआई ब्योरा मांगने पर जिला सेवायोजन कार्यालय के लोक सूचना अधिकारी ने रोजगार मेले में प्रतिभाग करने वाली 41 औद्योगिक इकाइयों की सूची तो उपलब्ध कराई है, लेकिन उन्होंने रोजगार पाने वालों की संख्या नहीं बताई है। कहा कि आद्योगिक इकाइयों की ओर से रोजगार मेले में चयनियत अभ्यर्थियों तथा उन्हें रोजगार मिलने की सूचना उनके कार्यालय में अंकित नहीं है। इस जानकारी के बाद समाजसेवी जेपी बडोनी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर कहा कि प्रदेश से दस हजार युवाओं ने सरकार के रोजगार मेले में भाग लिया था। कई युवा तो किराया के लिए कर्जा लेकर आए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि रोजगार मेले में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी के पिता भी अपनी नाती व नातिन को रोजगार दिलाने के लिए लाए थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि बेरोजगारों के साथ इस प्रकार का घिनौना मजाक करने वालों के खिलाफ कार्रवाई को संबंधित मंत्री तथा अधिकारियों को निर्देशित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed