फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   छह वार्डों में भाजपा के खिलाफ हो रही है गोलबंदी

छह वार्डों में भाजपा के खिलाफ हो रही है गोलबंदी

Fri, 02 Feb 2018 09:52 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
छह वार्डों में भाजपा के खिलाफ हो रही है गोलबंदी

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
आसन्न नगर निगम चुनावों को लेकर उत्तरी हरिद्वार के छह वार्डों में भाजपा के खिलाफ जनता की गोलबंद होने लगी है। उत्तरी हरिद्वार की जन समस्याओं की अनदेखी को लेकर सत्ताधारी दल से क्षेत्रवासी खासे नाराज तथा परेशान हैं। क्षेत्र में राजकीय अस्पताल, डिग्री कालेज, संपूर्ण क्षेत्र को सीवरेज सुविधा और मोतीचूर रेलवे स्टेशन का विस्तार कर स्टॉपेज बनाने की मांग है।

चुनाव के समय सभी राजनीतिक दल जनता की इन मांगों को समर्थन करते हैं, परंतु सत्ता में आने पर इन ज्वलंत मुद्दों को हल करना पसंद नहीं करते हैं। यही वजह है कि इस बार क्षेत्रवासी ही नहीं बल्कि भाजपा तथा कांग्रेस में भी असंतोष के स्वर उभरने लगे हैं। उत्तरी हरिद्वार में सप्तऋषि, भूपतवाला, दुर्गानगर, खड़खड़ी, महादेव नगर और भीमगोडा वार्ड शामिल हैं। लगभग एक लाख की आबादी वाला यह संत बाहुल्य क्षेत्र है। कई बड़े मठ-मंदिरों के दर्शनीय स्थल क्षेत्र में होने से यहां तीर्थयात्रियों व पर्यटकों की आवाजाही रहती है। क्षेत्रवासियों की बड़ी समस्या यह है कि धार्मिक पर्वों, स्नानों तथा कांवड़ और कुंभ-अर्द्धकुंभ के समय उत्तरी क्षेत्रवासी कैद होकर रह जाते हैं। जिला अस्पताल से लेकर स्कूल- कालेज तक नहीं जाने दिया जाता है। पूर्व सभासद डा. सत्यनारायण शर्मा, जेपी बडोनी, रविंद्र मिश्रा, ओमकार पांडेय, सतीश गुजराल, समाजसेवी मास्टर सतीश चंद्र शर्मा, सचिन संत, दीप तिवारी, राजीव गर्ग, सतपाल सिंह, अर्जुन सिंह चौहान, आदि सामाजिक रूप से सक्रिय लोग क्षेत्रवासियों की गोलबंदी का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed