फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरिद्वार में बनेगा देश का पहला आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला शौचालय

हरिद्वार में बनेगा देश का पहला आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला शौचालय

Sat, 23 Feb 2019 12:10 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार में बनेगा देश का पहला आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला शौचालय
हरिद्वार। शासन ने यदि पर्यटन विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी तो रोड़ी बेलवाला में लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुमंजिला शौचालय बनाया जाएगा। जो अपने तरह का देश का पहला शौचालय होगा।
विज्ञापन

हरिद्वार में गंगा घाटों, मेला क्षेत्र सहित शहर भर में सार्वजनिक शौचालय की कमी सबसे बड़ी समस्या है। मेलों के दौरान लाखों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं। श्रद्धालुओं की संख्या के अनुरूप शौचालय न होने के कारण उन्हें खुले में ही शौच करने पर मजबूर होना पड़ता है। सबसे ज्यादा समस्या तो कांवड़ यात्रा और कुंभ मेले के दौरान होती है। वहीं खड़खड़ी, भीमगोड़ा, अपर रोड, मोती बाजार, हरकी पैड़ी क्षेत्र, ललतारौ पुल, रानीपुर मोड़, कटहरा बाजार, कनखल आदि स्थानों पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। यहां भी शौचालय नहीं होना सबसे बड़ी समस्या बन जाती है। अब कुंभ 2021 की तैयारी के मद्देनजर पर्यटन विभाग ने रोड़ीबलेवाला में आधुनिक सुविधाओं से युक्त दो सौ सीट वाला बहुमंजिला शौचालय बनाने की योजना तैयारी की है। जिसमें पर्यटकों के सामान रखने के लिए क्लॉक रूप की सुविधा के साथ ही विशाल वेटिंग हॉल बनाया जाएगा। इसके अलावा बेसमेंट में वाहनों के लिए पार्किंग की सुविधा भी होगी।
विज्ञापन

------
इन स्थानों पर बनेंगे शौचालय
पुराना एआरटीओ चौराहा, सुखी नदी के पास, पंतद्वीप पार्किंग एक, रोड़ी बेलवाला एक, ग्रीन बिष्ट पार्क, भीमगोड़ा सीवर पंप के पास, ललतारौ पुल के पास, बहादराबाद थाना के पास दस सीट वाला और रानीपुर मोड़, पुल जटवाड़ा के पास, रोड़ी बेलवाला दो व पंतद्वीप पार्किंग संख्या दो पर पांच सीटों वालों शौचालय बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
नगर निगम भी बनाएगा शौचालय
नगर निगम ने भी गंगा घाटों और मेला क्षेत्र में आधुनिक 40, 20 और दस सीट वाले शौचालय कांपलेक्स बनाएगा। जिसके लिए शहरी विकास शासन को 2 करोड़ 75 लाख रुपये की डीपीआर भेजी गई है। साथ ही 40 लाख रुपये की डीपीआर सौ चेंजिंग रूप बनाने के लिए भी भेजी गई है।

-----
कुभ 2021 को ध्यान में रखते हुए रोड़ीबेलवाला में दो सौ सीटर सहित विभिन्न स्थानों पर शौचालय बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है। साथ ही भूमि की एनओसी के लिए संबंधित विभागों को पत्र भेजे गए हैं। भूमि मिलने के बाद शौचालय का निर्माण शुरू किया जाएगा।
- सीमा नोटियाल, जिला पर्यटन अधिकारी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed