{"_id":"5c72da35bdec224e1b7f75a3","slug":"121551030837-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान से सीधा युद्घ करे पाकिस्तान: रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान से सीधा युद्घ करे पाकिस्तान: रामदेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि पाकिस्तान बातचीत से मानने वाला नहीं है। अब तो सीधा युद्ध होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि बिना क्रांति के कहीं भी शांति नहीं आई।
बाबा रामदेव रविवार को जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज के अस्थि विसर्जन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बड़ा अखाड़ा उदासीन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बार बार भारतीय सैनिकों की शहादत हो रही है। आखिर हम कितनी शहादत देंगे। अब देश कुछ कड़े कदम उठाने की उम्मीद कर रहा है। सरकार को अब बातचीत की भाषा छोड़कर पाकिस्तान के साथ सीधा युद्ध करना चाहिए। स्वामी रामदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी में पूरा देश एक योद्धा शासक भी देखता है। ऐसे में आमजन को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री सही समय पर सही कदम उठाएंगे।
जम्मू कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती की ओर से बातचीत का प्रस्ताव रखे जाने के बारे में पूछने पर स्वामी रामदेव ने कहा कि सत्तर साल से बातचीत ही चल रही है। पचास हजार से ज्यादा शहादत दे चुके हैं। सही मायने में पाकिस्तान लातों का भूत है। जो बातों से मानने वाला नहीं है। चुनाव और युद्ध दोनों एक साथ कैसे होगे इस पर स्वामी रामदेव ने कहा कि चुनाव से पहले देश है। चुनाव तो होते ही रहेंगे। पहले देश सुरक्षित होना चाहिए। उन्होंने कहा कि न तो हमारी लड़ाई पाकिस्तान की अवाम के साथ है और न ही कश्मीर जनता से। हमारी लड़ाई केवल आतंकवाद के खिलाफ है।