फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अध्यात्म के प्रणेता थे जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य

अध्यात्म के प्रणेता थे जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य

Sat, 23 Feb 2019 12:10 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 23 Feb 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
अध्यात्म के प्रणेता थे जगद्गुरु स्वामी हंसदेवाचार्य
स्वामी हंसदेवाचार्य - फोटो : amar ujala
हरिद्वार। वैष्णव संप्रदाय के सर्वोच्च पद पर आसीन जगद्गुरु रामानंदाचार्य स्वामी हंसदेवाचार्य महाराज अध्यात्म जगत के प्रणेता थे। उन्होंने जीवन भर सनातन धर्म के उच्च मानदंडों का अनुसरण किया। वह हरिद्वार के संत जगत के अलावा सामान्य लोगों के बीच भी बेहद लोकप्रिय थे। अकेले हरिद्वार में ही उनके शिष्यों की संख्या हजारों है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्वामी हंसदेवाचार्य की पार्थिव देह शुक्रवार रात ही हरिद्वार पहुंच जाएगी। भीमगोड़ा के जगन्नाथ धाम में उनकी देह लोगों के दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए रखी जाएगी। बड़ी संख्या में देशभर से उनके अनुयायी हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। बताया जाता है कि कई बड़े संत और नेता भी उनकी अंत्येष्टि में शामिल होंगे। स्वामी हंसदेवाचार्य को खड़खड़ी श्मशान घाट पर शाम चार बजे मुखाग्नि दी जाएगी।
विज्ञापन


2010 में आसीन हुए थे जगद्गुरु रामानंदाचार्य की पद पर
स्वामी हंसदेवाचार्य का जन्म हरियाणा में झज्झर जिले के दुजाना गांव में हुआ था। हंसदेवाचार्य जब तक रामानंदाचार्य पद पर आसीन नहीं हुए थे, जब तक हरिद्वार में उन्हें स्वामी हंसदास के नाम से जाना जाता था। बालपन में ही वे हरिद्वार चले आए और चेतन ज्योति विद्यालय में शिक्षा ग्रहण की। हरिद्वार में नगर पालिका अध्यक्ष रहे सतपाल ब्रह्मचारी उनके बाल सहपाठी हैं। स्वामी हंसदास ने अनेक गुरु धारण किए। वे ऋषिकेश के स्वामी जगन्नाथ के शिष्य बने। बाद में जगन्नाथ धाम के नाम से उन्होंने कई आश्रम बनाए। स्वामी हरिदास से उन्होंने मंत्र दीक्षा ली थी। स्वामी पूर्णनाथ और कृष्णानंद भी उनके गुरु थे। स्वामी हंसदास पहले उदासियों के बड़े अखाड़े से जुड़े और उस अखाड़े के महामंडलेश्वर बने। बाद में वैष्णव संप्रदाय अपनाकर स्वामी हंसदास बैरागी अणियों से जुड़ गए। उनका नाम हंसदेवाचार्य हो गया। वैष्णव संप्रदाय ने वर्ष 2010 के हरिद्वार कुंभ में उन्हें अपना सर्वोच्च पद जगद्गुरु रामानंदाचार्य प्रदान किया। स्वामी हंसदेवाचार्य की गहरी पैठ संघ परिवार में थी। देश की जानी-मानी राजनीतिक हस्तियां उनसे आशीर्वाद लेने हरिद्वार आती थी। राम जन्मभूमि के आंदोलन में स्वामी हंसदेवाचार्य का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। हाल ही में उन्होंने प्रयाग में हुई विहिप की धर्म संसद में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed