{"_id":"5b7311ac42c79273163f082a","slug":"121534267820-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकपा का मोदी हटाओ देश बचाओ को लेकर प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकपा का मोदी हटाओ देश बचाओ को लेकर प्रदर्शन
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने मोदी हटाओ, देश बचाओ के नारे लगाते हुए नगर में किया। उन्होंने मोदी सरकार को मजदूर, किसान तथा जनविरोधी बताया।
भाकपा नेताओं ने कहा कि चार साल में महंगाई बेतहाशा बढ़ी है। पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस को आम लोगों की पहुंच से दूर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अपनी असफलता को छिपाने के लिए मोदी सरकार धर्म और जाति के आधार पर जनता को बांटने का काम कर रहे हैं। जेल से छूटने पर हत्यारों का उसके मंत्री फूल-मालाओं से स्वागत कर रहे हैं। दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ रहा है। अत्याचारों को वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार किया जा है और गाली देेेने वालों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फॉलो कर रहे हैं। महिलाओं व छोटी-छोटी बच्चियों को दरिंदें हवस का शिकार बना रहे हैं और उनका संबंध भाजपा तथा उसके संगठनों से निकल रहा है जो बहुत गंभीर चिंता की बात है। प्रदर्शनकारियों में भाकपा के जिला सचिव विजयपाल सिंह, सुशील कुमार, कालूराम जैपुरिया, एमएल वर्मा, मुुनरिका यादव, पवन कुमार शर्मा, हरदयाल, विक्रम सिंह नेगी, देव भगत, महेंद्र सिंह, महेश आर्य, एस ठाकुर, जयपाल सिंह तूफानी, हुकुम सिंह व साकेश वशिष्ठ आदि शामिल थे।