फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   क्रास कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम

क्रास कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम

Tue, 14 Aug 2018 11:00 PM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
क्रास कंट्री दौड़ में धावकों ने दिखाया दम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। खेल निदेशालय की ओर से मंगलवार को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में अलग-अलग आयु वर्ग के लिए क्रास-कंट्री दोैड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ एडीएम वीके मिश्रा ने भगत सिंह चौक पर हरी झंडी दिखाकर किया।
जिला युवा कल्याण अधिकारी रमेश चंद और जिला सूचना अधिकारी अर्चना ने युवाओं को देशभक्ति के महत्व के बारे में बताया। जिला खेल कार्यालय के अनुसार 12 वर्षीय बालक वर्ग में खेल स्टेडियम रोशनाबाद के अरुण कुमार पहले, प्रवेश दूसरे और केंद्रीय विद्यालय भेल के प्रियांशु तीसरे स्थान पर रहे। इसी आयु में बालिका वर्ग की दौड़ में जीआईसी भेल की सलोनी पिलख्वाल प्रथम, गुलसबां द्वितीय और भगवानपुर की आकांक्षा तृतीय रहीं।
विज्ञापन

16 वर्षीय बालक वर्ग में रोशनाबाद के राहुल, अंकित व यशवंत सिंह क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे। बालिका वर्ग में ं राजकीय इंटर कालेज भेल की खुशी कटारिया पहले, गुनगुन कश्यप दूसरे और प्राची तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओपन पुरुष वर्ग में राहुल पहले, रजत नेगी दूसरे व मनोज तीसरे स्थान पर रहे। ओपन महिला वर्ग में रोशनाबाद की शुभम प्रथम, राजकीय इंटर कालेज भेल की मेघा भट्ट द्वितीय व प्रिया रावत तृतीय रहीं।

सभी विजेता धावकों को केंद्रीय विद्यालय के उपप्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार वर्मन और जिला युवा कल्याण अधिकारी रमेशचंद ने पुरस्कार प्रदान किए। इस दौरान खेल विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी सनवर सिंह, खेल प्रशिक्षक कविता राणा, अनुराग धमांदा, कुंदन सिंह कार्की, अशोक वर्मा, सौरभ कुमार, विजयपाल सिंह, राजेंद्र नौटियाल, करुणानिधि पांडे, विक्रम सिंह, रूपराम, गुलशन कुमार, राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed