{"_id":"5b200ba24f1c1baa6e8b771d","slug":"121528826786-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा पर डॉन कैमरों से रखी जाएगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा पर डॉन कैमरों से रखी जाएगी नजर
Updated Tue, 12 Jun 2018 11:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मानसून के आने की संभावना को देखते हुए अभी से बाढ़ और आपदा प्रबंधन के कामों को तेज पूरा करने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान जानकारी दी गई कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों से नजर रखी जाएगी।
मंगलवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों में तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान हरिद्वार की समीक्षा के दौरान प्रभारी जिलाधिकारी स्वाति भदौरिया ने जानकारी दी कि हरिद्वार जनपद में सरकारी और निजी क्षेत्रों की कुल 118 जेसीबी मशीनें और जुलाई माह तक का खाद्यान्न उपलब्ध है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि सभी बाढ़ चौकियां 15 जून से काम करने लगेंगी। उन्होंने कहा कि जिला स्तर से लेकर ब्लॉक तहसील स्तर पर कनेक्टिविटी बनाए रखे जाने के लिए वायरलेस व सेटलाइट फोन का प्रयोग किया जाएगा। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे भी खरीदे जा रहे हैं। सभी तहसीलों को ड्रोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।