{"_id":"5af5d3234f1c1bd2408b4790","slug":"121526059811-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्यमंत्री जगजीतपुर में आज खोंलेंगे विकास का पिटारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्यमंत्री जगजीतपुर में आज खोंलेंगे विकास का पिटारा
Updated Fri, 11 May 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
प्रदेश की भाजपा सरकार उस समय पूरी तरह चुनावी रंग में दिख रही है। हरिद्वार में चार मई को विकास योजनाओं की झड़ी लगाने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत शनिवार को रानीपुर विधानसभा क्षेत्र के जगजीतपुर में भी विकास का पिटारा खोलने जा रहे हैं। शाम चार बजे आयोजित सभा में मुख्यमंत्री करोड़ों रुपये की विकास योजनाओं की घोषणा करेंगे।
जगजीतपुर के फुटबाल ग्राउंड के पास आयोजित सभास्थल पर मुख्यमंत्री रानीपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले कई विकास कार्यों का शिलान्यास करने के साथ ही कई नई घोषणाएं भी कर सकते हैं। रानीपुर क्षेत्र के विधायक आदेश चौहान ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट मनीष कुमार सिंह, सीओ मनोज कत्याल, भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी समेत अन्य भाजपा नेताओं के साथ सभास्थल का निरीक्षण किया। विधायक आदेश चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने क्षेत्र की विकास योजनाओं को मंजूरी देकर इलाके के विकास को नई गति दी है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शनिवार को कई सड़कों, पुलियाओं और नालों के निर्माण और चौड़ीकरण कार्यों समेत विकास की कई योजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
विज्ञापन
इस दौरान रानीपुर क्षेत्र की जनता की ओर से फ्रेगमेट कानून की जद में फंसे लोगों को रियायत दिलाने पर मुख्यमंत्री का अभिनंदन भी किया जाएगा। कार्यक्रम में शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, भाजपा के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान, जिला प्रभारी विनय रोहेला समेत कई विधायक और भाजपा नेता उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन