फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   कैसे हो हलक तरबसर जब पानी को रहा बर्बाद

कैसे हो हलक तरबसर जब पानी को रहा बर्बाद

Fri, 02 Feb 2018 09:48 PM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
कैसे हो हलक तरबसर जब पानी को रहा बर्बाद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जल संस्थान पाइप लाइनों की मरम्मत नहीं कर पा रहा है। ऐसे में लीकेज के कारण पानी नालों, गलियों व सड़कों पर बहकर बर्बाद हो रहा है। भूपतवाला में केले वाली पुलिया के नीचे 24 इंच की पाइप लाइन में लीकेज होने से क्षेत्र में पानी का प्रेशर नहीं है और पानी 24 घंटे नाले में बह रहा है। जल संस्थान व जल निगम में इस बात को लेकर खींचतान चल रही है कि लीकेज किस लाइन में है और ठीक कौन करेगा। शिकायत करने पर दोनों विभागों के अधिकारी एक-दूसरे का नंबर बताकर अपना पल्लू झाड़ लेते हैं।

क्षेत्र की रानीगली में पीवीसी की पाइप लाइन कई स्थानों पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। जल संस्थान ने कई स्थानों पर सीसी सड़क खोदकर लीकेज ढूंढने का प्रयास किया, लेकिन उनके हाथ खाली ही रहे। गली में खुदाई से लीकेज का पानी गड्ढों में भर गया है और यही दूषित पानी लोगों की रसोई तक पहुंच रहा है। जल संस्थान भूपतवाला जोन के कनिष्ठ सहायक अभियंता राकेश चंद्र बमराड़ा ने बताया कि पानी का प्रेशर अधिक होने से पीवीसी की पाइप लाइन फट रही है। उसको ठीक करने के लिए जगह-जगह खुदाई करनी पड़ रहा है। पीवीसी की पाइप लाइन की लीकेज ठीक करने में काफी दिक्कत होती है। एक जगह से ठीक करो तो दूसरी जगह से लीकेज होने लगती है। उन्होंने बताया रानीगली की लीकेज ठीक करने के बाद केलेवाली पुलिया की लीकेज को भी ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed