{"_id":"5bedc11abdec22693d12214c","slug":"11542308122-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदगी फैलाई तो तीन माह तक नहीं लगा पाएंगे पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदगी फैलाई तो तीन माह तक नहीं लगा पाएंगे पीठ
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
मानव सुरक्षा और हाथियों की चहलकदमी पर रोक लगाने के भेल प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है। इसके तहत भेल में लगने वाले पीठ बाजार में गंदगी फैलाने पर व्यापारी पर तीन माह के लिए प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। साथ ही भेल ने क्वार्टरों से गन्ने और केले के पेड़ कटवाने शुरू कर दिए हैं। भेल का एक वाहन लोगों को आगाह करने का कार्य भी कर रहा है।
भेल उपनगरी में हाथियों की चहलकदमी बढ़ने का मुख्य कारण सेक्टर एक, सेक्टर दो और सेक्टर चार में लगने वाले पीठ बाजार में फैलाई जाने वाली गंदगी है। व्यापारी यहां सब्जियों की वेस्ट को खुले में ही फेंक देते हैं। इससे हाथी सहित अन्य जानवर आकर्षित होते हैं। राजाजी टाइगर रिजर्व ने चार नवंबर को भेल को पत्र लिखकर पीठ बाजार हटाने या शिफ्ट करने, दीवार पर सोलर फेंसिंग लगाने और कूड़ेदान को नियमित रूप से खाली करने की मांग की थी। इसपर भेल ने अब ठोस कदम उठाया है। भेल नगर प्रशासक संजय पंवार ने बताया कि लोगों से घरों में लगे गन्ने और केले के पेड़ों को काटने की अपील की जा रही है। जबकि कई क्वार्टरों में केले और गन्ने के पेड़ों को कटवा भी दिया गया है। पीठ बाजार में भी पर्याप्त सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पीठ बाजार में गंदगी फैलाने वाले पर तीन माह तक पीठ लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि भेल का एक वाहन शाम छह बजे से सुबह छह बजे तक उपनगरी में लगातार निरीक्षण के लिए लगाया गया है। साथ ही लोगों को आगाह करने के साथ ही एहतियात बरतने के निर्देश दिए जा रहे हैं।