{"_id":"5b6c86ab4f1c1b8d6e8b4f40","slug":"11533839019-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश के समस्त संस्कृत विश्वविद्यालयों का अलग बनेगा संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश के समस्त संस्कृत विश्वविद्यालयों का अलग बनेगा संगठन
Updated Thu, 09 Aug 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहादराबाद। केरल के श्रीशंकराचार्य संस्कृत विवि कलाडी में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृत विश्वविद्यालय कुलपति सम्मेलन में देश के समस्त संस्कृत विश्वविद्यालयों का अलग से संगठन बनने और शोध कार्यों को साझा किए जाने पर समहित बनी है। केरल में आयोजित इस सम्मेलन का शुभारंभ उत्तराखंड संस्कृत विवि के कुलपित प्रो. पीयूष कांत दीक्षित ने किया।
हरिद्वार लौटने पर कुलपति दीक्षित ने बताया कि दो दिवसीय इस ऐतिहासिक सम्मेलन में देशभर के समस्त संस्कृत विश्वविद्यालयों का अलग संगठन बनाने, आपसी समन्वय, एक-दूसरे विवि के शोधकर्ताओं के शोध को साझा करने, संस्कृत विश्वविद्यालयों की समस्याओं को समाप्त करने के लिए एक मंच बनाने, संस्कृत के विकास के लिए समन्वित प्रयास करने, सूचनाओं का आदान-प्रदान आदि विषयों पर सहमति बनी है। अब हर वर्ष संस्कृत विश्वविद्यालयों का सम्मेलन अलग-अलग स्थानों में किया जाएगा। इसके लिए बजट आदि की सहमति भी सम्मेलन में हो चुकी है। संस्कृत विश्वविद्यालय कलाडी केरल के कुलपति डॉ. धर्मराज अदैत की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस सम्मेलन एवं राष्ट्रीय कांफ्रेंस में देशभर के संस्कृत विद्वानों ने भाग लिया। ब्यूरो