{"_id":"5b3bb95d4f1c1ba4288b46b4","slug":"11530640733-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिकुंज.देसंविवि की योगाचार्य की टीम लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिकुंज.देसंविवि की योगाचार्य की टीम लौटी
Updated Tue, 03 Jul 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। विश्व योग दिवस पर दुनिया के विभिन्न हिस्सों में योग कराने गए शांतिकुंज और देवसंस्कृति विश्वविद्यालय की टीम लौट आई है। इनमें योग विभागाध्यक्ष डा. सुरेश वर्णवाल, डा. अजय निराला, डा. राकेश वर्मा ने अमेरिका के विभिन्न शहरों में तथा पीएचडी के छात्र जयराम मोटलानी ने बाकू और अजर बेजान में योग प्रशिक्षण दिलाया।
योगाचार्यों ने लौटने पर देवसंस्कृति विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति डा. चिन्मय पंड्या से भेंट कर उन्हें वहां की उपलब्धियों से अवगत कराया। जयराम मोटलानी ने बताया कि बाकू के ऐतिहासिक अतिशगाह अग्नि मंदिर में यज्ञ का विशिष्ट कार्यक्रम कराया गया। वहां यज्ञ के मुख्य यजमान भारतीय राजदूत संजय राणा व उनकी धर्मपत्नी बारबरा थे। इस अवसर पर सिख पुजारी डा. जसविंदर सिंह और पारसी पुजारी कावस डी बागली ने भारतीय संस्कृति की महत्ता बताई। जयराम मोटलानी ने यज्ञ की महता पर प्रकाश डाला। भारतीय राजदूत संजय राणा के आवास पर हुए संस्कारों में भी वे शामिल हुए।
विज्ञापन
मोटलानी ने बताया कि बाकू के युवाओं में योग के प्रति विशेष रुचि है। योग दिवस के बाद लोगों के आग्रह पर बड़े स्तर पर योग, ध्यान, प्राणायाम आदि का प्रशिक्षण का आयोजन हुआ। शिविर में भारतीय दूतावास के अलावा कई देशों के अधिकारी-कर्मचारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
देसंविवि के आचार्य गुलाम अस्करी जैदी अफगानिस्तान के मजारे शरीफ में योग प्रशिक्षण दे रहे हैं। देसंविवि के प्राध्यापक जैदी को आईसीसीआर, इंडियन काउंसिल फॉर कल्चरल रिलेसंश के माध्यम से वहां नियुक्त किया गया है।