फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...आश्रम में घुसा गुलदार, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

...आश्रम में घुसा गुलदार, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

Wed, 28 Mar 2018 11:07 PM IST
Updated Wed, 28 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
...आश्रम में घुसा गुलदार, पांच घंटे की मशक्कत के बाद पकड़ा

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
राजाजी पार्क से सटे खड़खड़ी स्थित गंगा भक्ति आश्रम में में बुधवार सुबह गुलदार के शावक के घुसने से अफरा- तफरी रही। करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने बंद कमरे में घुसे गुलदार के शावक को दरवाजा काटकर पिंजरे में कैद कर बाहर निकाला। बाद में उसे रेस्क्यू सेंटर भेजा गया।
बुधवार सुबह करीब नौ बजे गंगा भक्ति आश्रम के एक कमरे में गुलदार के शावक को घुसते देख एक मजदूर ने शोर मचाया। इससे आश्रम में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बना रहा। आश्रम के संन्यासी मोहन स्वरूप और राघव स्वरूप महाराज ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही खड़खड़ी चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह रावत पुलिस टीम के साथ आश्रम पहुंचे और कमरे को बाहर से लॉक कर गुलदार के शावक को बंद कर दिया। करीब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम भी बगैर किसी संसाधनों के मौके पर पहुंची। बाद में हरिद्वार वन प्रभाग के उप प्रभागीय अधिकारी पीसी शर्मा और रेंजर दिनेश नौडियाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। करीब तीन घंटे बाद राजाजी नेशनल पार्क और वन विभाग की रेस्क्यू टीम पिंजरा और जाल लेकर पहुंची। वन विभाग की टीम ने कमरे के दरवाजे के आधे हिस्से को काटकर पिंजरा लगाया और गुलदार के शावक को सुरक्षित निकाल लिया। बाद पिंजरे में कैद शावक को मेडिकल के लिए प्रभागीय रेंज में ले जाने के बाद उसे रेस्क्यू सेंटर भेज दिया गया।
विज्ञापन



नहीं थी ट्रेंकुलाइजर गन
गुलदार का शावक आश्रम के कमरे में करीब पांच घंटे कैद रहा। राजाजी नेशनल पार्क से सटे हरिद्वार में ऐसे मामले होने की संभावना के बावजूद विभाग के पास उससे निपटने के लिए ट्रेंकुलाइजर गन नहीं थी। ऐसे में ट्रेंकुलाइजर गन देहरादून से मंगानी पड़ी। गुलदार को पिंजरे में कैद करने के बाद रेस्क्यू सेंटर ले जाने के दौरान गाड़ी के चारों ओर फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को भीड़ हटाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन



सुबह सूचना कि खड़खडी आश्रम में कोई जानवर घुसा है। मौके पर टीम ने परिस्थिति का जायजा लिया। पाया कि वह करीब एक साल का गुलदार का शावक है। जिसके लिए गुलदार को ट्रेंकुलाइज करने की अनुमति मिल लेकर रेस्क्यू कराया गया। मौके की स्थिति को देखते हुए दूसरे विकल्प के तौर पर दरवाजे को काटकर पिंजरा लगाकर गुलदार को सुरक्षित निकाल लिया गया। गुलदार का मेडिकल कर उसकी जांच की जाएगी।
- आकाश वर्मा, डीएफओ, हरिद्वार वन प्रभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed