{"_id":"5c339a73bdec2256b91450a9","slug":"111546885747-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल के प्रो. ईश्वर भारद्वाज को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल के प्रो. ईश्वर भारद्वाज को लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में योग विज्ञान विभाग के प्रो. ईश्वर भारद्वाज को उत्तर प्रदेश सरकार के आयूष मंत्री धर्म सिंह सैनी ने लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार देकर सम्मानित किया है। प्रो. ईश्वर भारद्वाज को यह सम्मान योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा शिक्षक संघ एवं योग विभाग लखनऊ विवि के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सेमीनार में दिया गया।
प्रो. ईश्वर भारद्वाज को यह पुरस्कार योग शिक्षा को देश-प्रदेश में स्थापित करने के काम के लिए दिया गया है। प्रो. भारद्वाज ने पूरे भारत में योग शिक्षा को सैद्धांतिक रूप से पल्लवित करने का काम किया है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनोद कुमार शर्मा ने कहा कि प्रो. भारद्वाज ने योग शिक्षा को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। भारत के सभी विवि में जितने भी योग के विभाग खोले गए हैं वह सभी प्रो. भारद्वाज के परामर्श के बाद ही चलाए गए हैं। विवि के कार्यवाहक कुलसचिव प्रो. पीसी जोशी ने कहा कि योग शिक्षा के रूप में स्कूली स्तर पर पहुंचाने का काम गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के योग विभाग द्वारा किया गया है। विवि के शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्रो. ईश्वर भारद्वाज को बधाई दी।