{"_id":"5af1ebfa4f1c1b9d098b8dc0","slug":"111525804026-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता हुए युवक के कपड़े गंगनहर किनारे मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापता हुए युवक के कपड़े गंगनहर किनारे मिले
Updated Tue, 08 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धनौरी। जस्सवावाला गांव निवासी एक युवक लापता है। उसके कपड़े और अन्य सामान गंगनहर के किनारे से मिलने से परिजनों में हड़कंप मच गया है। यहीं नहीं जिस स्थान पर कपड़े मिले हैं वहां पर दो जोड़ी जूते हैं। पुलिस ने युवक की पिता की शिकायत पर उसके साथी पूछताछ को हिरासत में लिए है।
मिली जानकारी के अनुसार ललित पुत्र राजकुमार निवासी जस्सवावाला मंगलवार की शाम तक घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों से उसकी तलाश शुरू की। तलाश करने के दौरान ललित के कपड़े, जूते, मोबाइल गंगनहर के किनारे पर मिल। परिजनों ने पूरे मामले से धनौरी चौकी पुलिस को अवगत कराया। ललित के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह गांव के कुछ युवकों के साथ देखा गया था। वहीं जहां पर ललित के कपड़े, जूते मिले हैं, वहीं पर एक जोड़ी और जूते मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। एसआई कुंवर राम आर्य ने बताया कि लापता युवक के मामले में उसके पिता ने शिकायत की है। जिस पर युवक के अन्य साथियों से पूछताछ की जा रही है।