{"_id":"5ad238eb4f1c1b350a8b4868","slug":"111523726571-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविधान के कारण भारत दुनिया में सबसे अलग: महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविधान के कारण भारत दुनिया में सबसे अलग: महाराज
Updated Sat, 14 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
जिले के प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि राज्य सरकार हर वर्ग के विकास के लिए संकल्पबद्घ है। भारत रत्न डा. आंबेडकर के सपनों को साकार करते हुए शिक्षित भारत का निर्माण कराना भाजपा सरकार का सपना है। उन्होंने अधिकारियों से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं ं का व्यापक प्रचखर-प्रसार करने का आह्वान किया।
सतपाल महाराज शनिवार को ऋषिकुल आडिटोरियम में आंबेडकर जयंती के अवसर पर शुरू हुए ग्राम स्वराज अभियान का शुभारंभ अवसर पर बोल रहे थे। उन्होंने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सतपाल महाराज ने कहा कि भाजपा सरकार हर वर्ग के समग्र विकास के लिए कृतसंकल्प है।
कहा कि हम डा. आंबेडकर जयंती पर सामाजिक सद्भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प ले रहे हैं। ग्रामीण परिवारों तक सरकारी योजनाओं की पहुंच हो, यही हमारी कोशिश होनी चाहिए। भारत के संविधान और प्रत्येक नागरिक के वोट देने के अधिकार की बदौलत भारत देश की दुनिया में अलग पहचान है। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास होना चाहिए कि भारत योग और आध्यात्म में भी अपनी एक अलग पहचान बनाए और विश्व का मार्गदर्शन करें। उन्होंने जिलाधिकारी से कहा कि हरिद्वार के स्वरूप को ऐसा बनाने की आवश्यकता है ताकि जब लोग हरिद्वार पहुंचे तो उन्हें अहसास हो कि वे धर्मनगरी मेंप्रवेश कर रहे हैं।
विज्ञापन
सांसद रमेश पोखिरियाल निशंक ने जनपद के जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों/कर्मचारियों का आह्वान किया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने कहा कि ग्राम स्वराज अभियान इसलिए चलाया जा रहा है ताकि लोगों तक उनके लिए बनी योजनाएं पहुंच सकें। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र के बारे में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के लिए कहा, ताकि गरीब लोगों को सस्ते दामों में दवाइयां उपलब्ध हो सकें।
जनपद के प्रभारी सचिव आरके सुधांशु ने जनपद में महिलाओं की घटती जनसंख्या पर चिंता जाहिर की। कहा कि हमारा जनपद बहुत से मानकों में पिछड़ा है। इसमें सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन को केवल अभियान के दिनों तक ही सीमित न रखा जाए। उन्होंने जनपद की जनता आह्वान किया कि स्वच्छता को दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।
रानीपुर के विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि डा. आंबेडकर का सपना साकार करके ही देश का विकास किया जा सकता है। जनपद के प्रभारी सचिव आरके सुधांशु और जिलाधिकारी दीपक रावत, बीजेपी के जिलाध्यक्ष डा. जयपाल सिंह चौहान सहित विभिन्न अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने भाग लिया।
इससे पहले पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने जिले के दिव्यांग इरशाद, लतीफ, बुंदु, हनीफ, मंगल व बेताल सिंह को कान की मशीन वितरित की। दिव्यांग रियाज अली, रामप्रसाद, नंदलाल व मेघराज को बैशाखी, अहसान व पूरण सिंह को 50-50 हजार का दिव्यांग टर्मलोन के चेक दिए गए।
मोनू कुमार को दो लाख का अनुविनि ऋण, पहल सिंह को 50 हजार का स्वत:रोजगार ऋण, प्रताप सिंह को 2 लाख का स्वत:रोजगार ऋण चैक दिया गया। पारिवारिक लाभ योजना में सुंदरी, पुलमा देवी, हसीना, पूजा, प्रवीन, रिहाना, उर्मिला, बालादेवी, प्रेमो, मिथिलेश, जुबेदा, भारती, कामिनी चैहान, मैसर, समीना, जुलेखा, शशि, अंजू देवी, ममता व सुदेश देवी 20-20 हजार रुपये के चेक दिए गए।
दिव्यांग व्यक्तियों से विवाह करने पर प्रोत्साहन योजना में रिजवान अहमद, धर्मेंद्र कुमार, सहबाज, संदीप सिंह, मौ. अफजाल व अनिल कुमार को 25-25 हजार रुपये के चेक दिए गए। अनुसूचित जाति की पुत्री के विवाह अनुदान के अंतर्गत हरज्ञान सिंह, राजेंद्र, कुसुम, सुरेश व विजयपाल को 50-50 हजार रुपये के चेक दिए गए।
गौरादेवी कन्याधन योजना के अंतर्गत आरती, सरिता, शिवानी, रमनदीपकौर, अमनदीप, शहजिादी, सोनमरजा, रीना, सारुल व शबनम को राष्ट्रीय बचत पत्र दिए गए। सत्यम को फ्री दिव्यांग बस पास दिया गया।
जिला पंचायत राज अधिकारी रमेश त्रिपाठी ने ग्राम स्वराज अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में डीडीओ पुष्पेंद्र चैहान, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपराज अग्निहोत्री, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरडी शर्मा, मुख्य कृषि अधिकारी वीके यादव, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र अंजनी रावत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।