फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   11 will get the gift of cricket ground and police post building

Haridwar News: 11 को मिलेगी क्रिकेट मैदान और पुलिस चौकी के भवन की सौगात

Sun, 10 Nov 2024 12:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
11 will get the gift of cricket ground and police post building
हरिद्वार। राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 11 नवंबर की शाम छह बजे से हरिद्वार में भव्य ड्रोन शो, दीपोत्सव और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मुख्य अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री की ओर से शहर को नवनिर्मित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान और पुलिस चौकी सौगात भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दीपोत्सव कार्यक्रम में हरकी पैड़ी पर एचआरडीए की ओर से 5ः55 बजे से 6ः25 बजे के मध्य 500 ड्रोन भव्य एवं आकर्षक शो का प्रदर्शन करेंगे, जबकि नगर निगम और विभिन्न संगठनों के सहयोग से 6ः30 बजे हरिद्वार के 50 घाटों पर लगभग 3 लाख पचास हजार दीपक जलाए जाएंगे। इसके बाद रात्रि 06ः50 बजे से मालवीय दीप पर भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल की ओर से प्रस्तुतियां दी जाएंगी।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री 11 नवंबर को शाम 04ः30 बजे पन्ना लाल भल्ला स्टेडियम का लोकार्पण करेंगे। सायं 05 बजे हरकी पैड़ी स्थित पुलिस चौकी का लोकार्पण करेंगे। सांय 05ः15 बजे से मां गंगा पूजन एवं मां गंगा आरती में प्रतिभाग करेंगे। सायं 05ः55 बजे ड्रोन शो कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सायं 06ः30 बजे दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। सायं 06ः50 बजे से भजन संध्या कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने बताया कि घाटों को 50 सेक्टर और 09 जोन में विभाजित किया गया है। सेक्टर और जोनल अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed