{"_id":"5f3193f58ebc3e411b541728","slug":"11-38-lakh-people-will-get-free-wheat-and-rice-haridwar-news-drn3527829148","type":"story","status":"publish","title_hn":"11.38 लाख लोगों को मिलेगा निशुल्क गेहूं और चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11.38 लाख लोगों को मिलेगा निशुल्क गेहूं और चावल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब गरीब लोगों को जुलाई से लेकर नवंबर महीने तक तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल प्रति यूनिट मिलेगा। योजना से 11.38 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। योजना का शुभारंभ शीघ्र ही शुरू होगा।
कोरोना संक्रमण काल के शुरू होने पर आर्थिक स्थिति से गरीब लोगों को खाद्य योजना के तहत अप्रैल से लेकर जून तक प्रति यूनिट पांच-पांच किलो चावल दिए गए थे। विभाग के सर्वे में सामने आया कि हरिद्वार जनपद में खाने में चावल कम पसंद किया जाता है, ऐसे में विभाग ने योजना के तहत आने वाले परिवारों को चावल के साथ गेहूं भी देने का निर्णय लिया। जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि योजना के तहत अब प्रति यूनिट तीन किलो गेहूं और दो किलोग्राम चावल दिया जाएगा। योजना में दो लाख 53 हजार 599 राशन कार्ड धारकों को लाभ मिलेगा। इन राशन कार्डों पर 11.38 लाख यूनिट पंजीकृत है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत गेहूं और चावल गोदाम तक पहुंच गया है। एक सप्ताह के अंदर सभी राशन डीलरों को खाद्यान्न उठाने के लिए निर्देश जारी कर दिए है। कुछ डीलरों ने राशन उठा भी लिया है, जिसके चलते हुए अगले सप्ताह से राशन वितरण कराना शुरू कर दिया जाएगा।
बायोमैट्रिक मशीन से दिया जाएगा राशन
निशुल्क राशन वितरण इस बार बायौमेट्रिक पंच से ही दिया जाएगा। पंजीकृत परिवार का कोई भी एक सदस्य राशन ले जा सकेगा। डीएसओ केके अग्रवाल ने बताया कि राशन डीलरों को शारीरिक दूरी, मास्क लगाकर, सैनिटाइज कराकर ही राशन देने को निर्देश दिए हैं। लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।