{"_id":"5cc74281bdec2207594afb3c","slug":"101556562561-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देश में खेती के साथ किया जा रहा षडयंत्र: रामदेव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देश में खेती के साथ किया जा रहा षडयंत्र: रामदेव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। योगगुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि देश में आज खेती पर भी संकट है। खेतों में भी जहर डाला जा रहा है, जिस कारण हमें अन्न तथा सब्जी आदि से भी बीमारियां मिल रही हैं। इस दिशा में उन्होंने प्रभावी कार्रवाई किए जाने पर बल दिया।
उत्तरी हरिद्वार स्थित ब्रह्मनिवास आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन में भाग लेने आए योगगुरु स्वामी रामदेव ने संतों में भी तेजी से कैंसर का प्रभाव बढ़ने की चर्चा करते हुए कहा कि आज हमारी खेती के साथ भी षड्यंत्र किया जा रहा है। खेतों में रसायन के रूप में जहर डाला जा रहा है। इस कारण हमारे वायुमंडल में भी जहर ही है। हवा में भी जहर है और परिणामस्वरूप कैंसर जैसी बीमारी हो रही है। उन्होंने दिवंगत संत राजेंद्र दास महाराज का जिक्र करते हुए कहा कि वे बड़े पराक्रमी संत थे, लेकिन कैंसर के चलते उनका देहावसान हो गया। उन्होंने कहा कि आज हमारी संस्कृति पर भी आक्रमण किया जा रहा है जिसे बचाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश इस समय अपने स्वाभाविक चरित्र से तरक्की के रास्ते पर तेजी से आगे बढ़ रहा है। सन 2050 तक देश आध्यात्मिक, आर्थिक और सांस्कृतिक सभी तरह से दुनिया का नेतृत्व करेगा। इसमें संतों की भी अहम भूमिका रहेगी।