{"_id":"5c114f2abdec224191302ba1","slug":"101544638250-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल में 14 से लगेगा साहित्य का कुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरुकुल में 14 से लगेगा साहित्य का कुंभ
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय और अंत: प्रवाह सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में हरिद्वार में पहली बार 14 से 16 दिसंबर तक हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिबल का आयोजन किया जाएगा। इसे साहित्य का कुंभ नाम दिया गया है। इस आयोजन में में देश और दुनिया के कई जाने-माने साहित्यकार, कवि, शायर और रंगकर्मी भाग लेंगे।
बुधवार को हरिद्वार लिटरेचर फेस्टिबल के डायरेक्टर प्रो श्रवण कुमार शर्मा और अंत: प्रवाह सोसायटी के सेक्रेटरी संजय हांडा ने पत्रकारों को बताया कि 14 से 16 दिसंबर तक यह कार्यक्रम प्राचीन भारतीय इतिहास, संस्कृति, पुरातत्व विभाग के सभागार कक्ष में आयोजित किया जाएगा। इसमें फिल्म अभिनेत्री दीप्ति नवल भी शामिल होंगी। उद्घाटन सत्र में उनकी प्रमुख फिल्मों से जुड़ी हुई क्लीपिंग भी दिखाई जाएगी। उद्घाटन पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण और भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान शिमला के चेयरमैन प्रो कपिल कपूर करेंगे। उन्होंने बताया कि दीप्ति नवल के अलावा जर्मनी की लेखिका मारिया रिथ, उपन्यासकार लक्ष्मण राव, मोना वर्मा नाटक लेखक प्रो. त्रिपुरारी शर्मा, प्रीता एम ठाकुर, प्रो. एसके शर्मा, डा. अनुराधा भट्टाचार्य, डा जिम्मी शर्मा, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, प्रो. जयवंती डिमरी, डा विभा रानी श्रीवास्तव, सौम्या दुआ, कमला सिंह जीनत, दिलदार देहलवी, राहुल जगताप देव, लीलाधर जगूड़ी आदि साहित्यकार भाग लेंगे।