फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सहेली को ही जीवनसाथी बनाने पर अड़ी दो युवतियां

सहेली को ही जीवनसाथी बनाने पर अड़ी दो युवतियां

Thu, 17 May 2018 11:48 PM IST
Updated Thu, 17 May 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
सहेली को ही जीवनसाथी बनाने पर अड़ी दो युवतियां

विज्ञापन
बहादराबाद।
एक युवती और एक विवाहिता महिला के बीच समलैंगिकता की बात सामने आई है। महिला के पति को जब दोनों के बीच के संबंधों का पता चला तो वह उसे जबरन अपने घर ले गया। जबकि युवती हर हाल में उसके साथ रहना चाहती है। युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिलकर महिला के साथ रहने की इच्छा जताई है। युवती ने अपनी और सहेली की जान को खतरे की आशंका भी जताई है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने मामले की जांच एएसपी रचिता जुयाल को सौंपी है।

बुधवार शाम एक युवती एसएसपी कृष्ण कुमार वीके से मिलने उनके कार्यालय पहुंची। युवती ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की रहने वाली है और हरिद्वार के सिडकुल में एक फैक्ट्री में काम करती है। युवती ने बताया कि फैक्ट्री में उसके साथ लक्सर (हरिद्वार) क्षेत्र की एक महिला भी काम करती है। उसने बताया कि पहले दोनों में दोस्ती हुई और धीरे-धीरे यह रिश्ता प्यार में बदल गया। युवती ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले उसकी दोस्त भी घर छोड़कर आ गई और दोनों किराये का कमरा लेकर साथ रहने लगी। युवती का आरोप है कि बीते सोमवार की शाम को महिला का पति परिजनों के साथ उनके कमरे में पहुंचा और उस पर घर चलने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करने को उतारू हो गए। परिजन उसकी साथी को साथ ले गए। युवती ने आशंका जताई कि उसकी सहेली की जान को खतरा है। एसएसपी कृष्ण कुमार वीके ने बताया कि महिला और उसके परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभी तक दोनों के बीच समलैंगिकता की कोई बात सामने नहीं आई है। युवती लने सिर्फ साथ रहने की बात कही है। दोनों यदि साथ रहना चाहती हैं तो कानूनी तौर पर उन्हें कोई बाधा नहीं है। पूरे मामले की जांच एएसपी रचिता जुयाल को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed