फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दावेदारी के लिए मनोज और अन्नु में कड़ी टक्कर

दावेदारी के लिए मनोज और अन्नु में कड़ी टक्कर

Mon, 07 May 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 07 May 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
दावेदारी के लिए मनोज और अन्नु में कड़ी टक्कर

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
नगर निगम हरिद्वार के मेयर पद पर आरक्षण को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। इसके बावजूद भाजपा में संभावित दावेदारों ने अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए सोशल मीडिया में प्रचार भी शुरू कर दिया है। साथ ही नगर विकास मंत्री की परिक्रमा कर अपने हिसाब से मेयर पद को आरक्षित और सामान्य रखने के लिए तमाम तर्क गढ़ रहे हैं।
हरिद्वार में नगर निगम का निवर्तमान बोर्ड भाजपा का ही था। इस बार भी भाजपा नेता अपनी पार्टी का ही बोर्ड आने का दावा कर रहे हैं। हालांकि आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं होने से उनके कदम कुछ ठिठके हुए भी हैं। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के कार्यालय पर मेयर की सीट के बारे में स्थिति जानने के लिए संभावित दावेदारों के कान लगे हुए हैं।
विज्ञापन

फिलहाल सीट के सामान्य रहने पर एक बार फिर निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग दावा ठोंक रहे हैं। वहीं सामान्य महिला के लिए आरक्षित होने पर अन्नू कक्कड़ की दावेदारी को मजबूत माना जा रहा है। इनके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्रि, पूर्व पार्षद सुभाष चंद, किरण जैसल, हेमा मिश्रा, बृजभूषण विद्यार्थी, उज्जवल पंडित, विनोद आर्य की पत्नी, विकास तिवारी समेत कई दावेदार सोशल मीडिया के माध्यम से जनता में अपने पक्ष में हवाव बनाने में जुटे हैं। निवर्तमान मेयर मनोज गर्ग का कहना है कि टिकट मांगना सबका अधिकार है। पार्टी जिसे भी टिकट देगी सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर उसे जिताने के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिवालिक नगर में भी बैठाने लगे गोटियां
हरिद्वार। शिवालिक नगर नगर पालिका का पद अनारक्षित होने से भाजपा और कांग्रेस के दावेदार अपने लिए संभावनाएं तलाशने लगे हैं। भाजपा की ओर से पूर्व जिला महामंत्री राजीव शर्मा, संजीव चौधरी, देवकी नंदन पुरोहित, हरजीत सिंह, आलेक वशिष्ठ, संजीव गुप्ता, आलोक चौहान से लेकर मंडल अध्यक्ष उपेंद्र शर्मा जैसे कई नेताओं ने अपनी दावेदारी की है। वहीं कांग्रेस से महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष किरण सिंह, महेश प्रताप राणा, राजवीर चौहान, अशोक उपाध्याय आदि ने दावेदारी की है। श्रमिक नेता सुनील शर्मा डिंपी के निर्दलीय दावेदारी ठोंकने की संभावना है। भाजयुमो रानीपुर मंडल के अध्यक्ष आलोक चौहान का दावा है कि सभी दावेदारों ने अपनी दावेदारी पार्टी हाईकमान से की है। पार्टी का जो आदेश होगा, उसके अनुरूप सब पार्टी के पक्ष में काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed