फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एक दिन भी नहीं चल सका ट्रीटमेंट प्लांट

एक दिन भी नहीं चल सका ट्रीटमेंट प्लांट

Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 01 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
एक दिन भी नहीं चल सका ट्रीटमेंट प्लांट
हरिद्वार।
विज्ञापन

सराय गांव में पांच करोड़ से लगाए गए कंपोस्ट प्लांट की मशीनों में छह महीने में ही जंग लग गया। प्लांट नहीं चलने से यहां आने वाले कूड़े का प्रबंधन नहीं हो पा रहा है और ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के अंबार लग गए। यहां जमा हो रहे कूड़े से उठने वाली दुर्गंध से परेशान ग्रामीण रविवार को मुखर हो गए। इसके बाद ही इसका खुलासा हुआ कि कंपोस्ट प्लांट बंद पड़ा है। जबकि नगर निगम के मेयर और अधिकारी अभी तक यह दावा करते रहे कि प्लांट चल रहा है और कूड़े का प्रबंधन हो रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक स्वामी यतीश्वरानंद ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।
शहर से एकत्र होने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए नगर निगम ने सराय गांव में ट्रंचिंग ग्राउंड बनाया था। यहीं कंपोस्ट प्लांट भी लगाया गया। इस पूरी योजना पर 16 करोड़ रुपये खर्च किए गए। जिसमें से कंपोस्ट प्लांट पर ही पांच करोड़ रुपये खर्च हुए। करीब छह महीने पहले नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया कि कंपोस्ट प्लांट चलने लगा है और यहां कूड़े का निस्तारण किया जा रहा है। जबकि पता चला कि प्लांट शुरू करने के दिन चार घंटे ही चला। छह महीने से यहां कूड़ा डाला जा रहा है। जैविक और अवैजिक कूड़े को अलग-अलग भी नहीं किया जा रहा है। प्लांट बंद होने से यहां कूड़े के पहाड़ बन गए हैं। कूड़े से उठ रही दुर्गंध के चलते आसपास में खड़ा होना मुश्किल हो रहा है। दुर्गंध से परेशान ग्रामीणों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत विधायक स्वामी यतीश्वरानंद से की। विधायक प्लांट में ही पहुंचे गए और गेट पर लगे ताले खुलवाकर प्लांट का जायजा लिया। विधायक ने जब वहां तैनात चौकीदार से जानकारी ली तो उसने बताया कि जब से प्लांट तैयार हुआ है तब से एक बार ट्रायल के लिए चलाया गया। गोदाम के चौकीदार ने भी यही बताया कि आज तक उसने प्लांट को चलते हुए नहीं देखा।
विज्ञापन

-----------------------
प्लांट बंद है और कूड़े का निस्तारण नहीं हो रहा है। इससे ट्रंचिंग ग्राउंड में कूड़े के अंबार लग गए। यह चिंता का विषय है। इस मामले में शासन और अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्वामी यतीश्वरानंद विधायक हरिद्वार ग्रामीण।
-------------------
वाहनों को रोककर किया प्रदर्शन
- ग्रामीणों ने नगर निगम को दिया रविवार तक का समय
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ग्रामीणों ने नगर निगम के कूड़ा वाहनों को रोककर सांकेतिक प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि नगर निगम रविवार तक कूड़ा निस्तारण के लिए जरूरी कदम नहीं उठाए तो वह यहां कूड़ा नहीं डालने देंगे।
ग्रामीण सुशील शर्मा ने कहा कि नगर निगम के अफसरों ने उनका जीवन नारकीय बना दिया है। यहां कूड़े के ढेर लगने से भूमिगत जल प्रदूषित हो गया है। हैंडपंपों से पीला पानी निकलने लगा है। ग्रामीण उसी पानी को पीने को मजबूर है। इससे जल जनित बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि जब 40 साल पहले नगर निगम ने उनकी भूमि का अधिग्रहण किया था तो कृषि उपयोग के लिए लेना बताया गया था। इस मौके पर मुसर्रफ अंसारी, धनपाल, प्रदीप, महावीर यादव, प्रमोद शर्मा, जय भगवान शर्मा, पवन यादव, नौशाद, इरशाद, विनोद यादव, विमल गोयल, राजेश महीपाल, कलीम, सलीम, शीशपाल, राधेश्याम, रामकुमार, कासिम, रविश, इरशाद, निजाम, विजय जोशी, सुभाष यादव, गजेंद्र यादव, अजीत सिंह यादव, ऊषा राम, तिलकराम, विनोद शर्मा, बिजेेंद्र शर्मा, इशरार, शकीर, आरिफ, अजरुद्दीन, रियासत, शहजाद, शादाब आदि मौजूद थे।
-------------------
इन गांवों के लोग हैं परेशान
एक्कड़ खुर्द, एक्कड़ कलां, दिनारपुर, इब्राहिमपुर, बहादरपुर जट, गाडोवाली, सुक्राता, झाबरी, अंबूवाला, सुभाषगढ़, ऐथल, जमालपुर, सब्जी मंडी, भागीरथी कालोनी, रामनगर कालोनी, गायत्री विहार, आसियाना कालोनी, डीडी कालोनी, शिवपुरी, दयाल कालोनी, ब्रह्मसिंह इंकलेव, सरिया फैक्ट्री आदि के ग्रामीण परेशान हैं।
---------------
डीएम से भी मिले ग्रामीण
सराय के ग्रामीण ग्राम प्रधान के साथ रोशनाबाद कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी दीपक रावत से मिले और उन्हें सराय ग्राम की समस्या के बारे में विस्तार से बताया। मुसर्रफ अंसारी ने बताया कि कूड़े का निस्तारण न होने से भूजल प्रदूषित हो चुका और इससे लोगों के पेट के रोग हो रहे हैं।

---------------
टाल मटोल करते रहे मेयर
सराय में लगाए कंपोस्ट प्लांट को चालू करने के सवाल पर मेयर मनोज गर्ग कभी चालू होने की बात कहते नजर आए तो कभी आंशिक रूप से चलाने की बात कहते रहे। उन्होंने बताया कि प्लांट को आंशिक रूप से चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लांट का अभी विधिवत तरीके से उद्घाटन नहीं हुआ है। शीघ्र ही अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लांट का उद्घाटन करवाकर शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed