फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   10 arrested for creating ruckus after consuming alcohol in Har ki Pauri area

Haridwar News: हरकी पैड़ी क्षेत्र में शराब पीकर कर हुड़दंग मचाने पर 10 गिरफ्तार

Sun, 15 Jun 2025 12:01 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
10 arrested for creating ruckus after consuming alcohol in Har ki Pauri area
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा घाटों की गरिमा को भंग करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई है। गंगा के तट पर शराब पीने और हुड़दंग मचाने की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने 10 युवकों को पकड़ लिया। ये सभी युवक घाट किनारे बैठकर खुलेआम शराब का सेवन कर रहे थे। सभी का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी रितेश शाह ने बताया कि ऑपरेशन लगाम के तहत कार्रवाई की गई है। गाजियाबाद के लाल कुआं बादलपुर निवासी चेतन और दीपांशु, मुजफ्फरनगर के मुंडभर निवासी अक्षय कुमार, हड़ौली निवासी सनी और सिसौली निवासी अंकित कुमार के अलावा हरिद्वार ब्रह्मपुरी निवासी राहुल और रामू, लक्सर के पीतपुर निवासी परविंदर, रानीपुर की शिवलोक कॉलोनी निवासी शुभम और उत्तर प्रदेश के हाथरस निवासी विकास को मौके से हिरासत में लिया गया। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की गई है। संयोजन शुल्क वसूलते हुए भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है। धार्मिक स्थलों की मर्यादा को भंग करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed