फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   father raped her daughter

बेटी की कोख से निकला बाप का 'पाप'

Tue, 04 Jun 2013 05:49 PM IST
ब्यूरो
ब्यूरो Updated Tue, 04 Jun 2013 05:49 PM IST
विज्ञापन
father raped her daughter

दो बेटियों से बाप के दुष्कर्म का मामला अभी लोगों के जेहन से उतरा भी नहीं होगा कि अब उत्तराखंड के हल्द्वानी क्षेत्र में एक और बाप की काली करतूत सामने आई है।

विज्ञापन


यह पापी बाप 1 साल से 17 वर्षीय बेटी से दुराचार करता रहा। बदनामी के डर से बेटी चुप रही। मामला तब खुला जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया। इस मासूम ने भी 11 दिन बाद दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जांच के बाद सोमवार को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने पापी बाप को गिरफ्तार कर लिया है।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी डीएल वर्मा ने बताया कि लालकुआं क्षेत्र में रहने वाले इस व्यक्ति ने पिछले साल अगस्त में शराब के नशे में अपनी बेटी से दुराचार किया। इसके बाद वह लगातार उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बेटी को डराता रहा कि यदि उसने किसी को बताया तो बदनामी के डर से उसकी मां आत्महत्या कर लेगी। इस डर से वह चुप रही। इस बीच, वह गर्भवती हो गई।

डिलीवरी के लिए मई में लड़की को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने एक बेटे को जन्म दिया। इस बीच, पिता-पुत्री के गायब होने की जानकारी मिलने पर सीओ लालकुआं ने एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को जांच सौंपी।

जांच के दौरान सेल ने पिता-पुत्री को सोमवार को घर से ही बरामद कर लिया। पूछताछ में पीड़ित लड़की ने सारी कहानी पुलिस को बताई।

उसने बताया कि पैदा होने के बाद बच्चा बीमार हो गया था, उसी इलाज के लिए उसी अस्पताल में ले जाया गया जहां उसने जन्म दिया। यहां उपचार के दौरान बच्चे की मौत हो गई।


लड़की ने बताया कि उसके पिता ने वहां के एक कर्मचारी को 200 रुपये देकर बच्चे को दफना दिया। उसे ये बात किसी से न बताने की धमकी दी गई। लड़की इस समय 12वीं पढ़ रही है।

 सोमवार को उसकी तहरीर पर पिता के खिलाफ लालकुआं थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed