फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   father left four children on haridwar station

हरिद्वार में बच्चों को स्टेशन पर छोड़ गया यूपी का बाप

Sat, 03 Aug 2013 08:55 PM IST
हरिद्वार/ब्यूरो
हरिद्वार/ब्यूरो Updated Sat, 03 Aug 2013 08:55 PM IST
विज्ञापन
father left four children on haridwar station

एक पिता अपने चार बच्चों को उत्तराखंड के हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर छोड़कर चला गया। रोते-बिलखते बच्चों को जीआरपी ने संभाला। बच्चे अपना घर लखीमपुर खीरी (यूपी) के नूवरिया गांव तो कभी बलिया बता रहे हैं।

विज्ञापन


जीआरपी ने बताया कि शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन पर चार बच्चे सचिन (10), विनोदनी (8), पुनीत (6) और शोभा (4) रोते-बिलखते मिले।

बच्चों के मुताबिक, पिता भोलाराम उन्हें स्टेशन पर छोड़कर चला गया। देर रात तक इंतजार करने के बावजूद पिता नहीं लौटा। बच्चों ने बताया कि वे दो दिन पहले हरिद्वार आए थे।
विज्ञापन


उनकी माता रामा देवी की चार साल पहले मौत हो गई थी। पिता मजदूरी करता है। बच्चे अपने गांव के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दे पा रहे हैं।

कभी बलिया बता रहे हैं तो कभी लखीमपुर खीरी के नूवरिया गांव का पता बता रहे हैं।

जीआरपी थानाध्यक्ष जवाहर सिंह राठौर ने बताया कि बच्चों के बताए पते की तस्दीक करवाई जा रही है। फिलहाल बच्चों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed