फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   farmers capture electricity officer in roorkee

कनेक्शन काटने गए अधिकारियों को किसानों ने बनाया बंधक

Wed, 09 Mar 2016 10:51 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 09 Mar 2016 10:51 AM IST
विज्ञापन
farmers capture electricity officer in roorkee
अधिकारियों को किसानों ने बनाया बंधक - फोटो : amar ujala

रुड़की में किसानों के घरों में बिजली कनेक्शन काटने गए विद्युत अधिकारियों को ग्रामीणों ने तब तक बंधक बनाए रखा जब तक कनेक्शन नहीं जोड़े गए। गुस्साए किसानों ने चेतावनी भी दी गन्ना का भुगतान होने से पहले वह किसी भी सूरत में बिल जमा नहीं करेंगे।

विज्ञापन


मंगलवार को अधिशासी अभियंता एके मिश्रा और एसडीओ अक्षय कपिल झबीरन गांव में बिजली के बिल वसूलने गए थे। इस दौरान एसडीओ के साथ गए कर्मचारियों ने बिल जमा न करने वाले लोगों के कनेक्शन काटने शुरू कर दिए। इस बीच दो किसानों के कनेक्शन काट दिए। कनेक्शन काटने की सूचना ग्रामीणों ने भारतीय किसान यूनियन के नेताओं को दे दी।
विज्ञापन


इस पर भाकियू के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष संजय चौधरी और प्रदेश प्रवक्ता विजय कुमार शास्त्री कई पदाधिकारियों के साथ गांव पहुंचे और कार्रवाई का विरोध किया। इसी बीच ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। उसके बाद किसानों ने वसूली करने पहुंचे दोनों अधिकारियों को बंधक बना कार्रवाई के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परेशान किसानों ने बताया कि उन्होंने उत्तम शुगर मिल को गन्ना बेचा है लेकिन अभी तक एक भी रुपया जारी नहीं किया गया है। जबकि मुख्यमंत्री और शासन लगातार उन्हें भुगतान कराने का आश्वासन दे रहे हैं। ऐसे हाल में वह बिल जमा नहीं कर सकते। उसके बाद किसान काटे गए कनेक्शन जोड़ने की मांग पर अड़ गए।

दोनों अधिकारियों ने किसान नेताओं के आगे झुकते हुए साथ में आए कर्मचारियों को कनेक्शन जोड़ने के आदेश दिए। दोपहर करीब ढाई बजे से बंधक बनाए गए दोनों अधिकारियों को किसानों ने डेढ़ घंटे बाद मुक्त किया। इस दौरान किसान नेता ओमप्रकाश, सुक्ररमपाल सिंह, चमनलाल शर्मा, जगपाल सिंह, सुमित कुमार, काका सिंह, प्रभात, अनुज कुमार, बिंदु आदि मौजूद रहे।


अधिकारी स्वयं होंगे जिम्मेदार
किसान नेताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों को चेताया जब तक शुगर मिल गन्ना भुगतान नहीं कर देती तब तक कोई किसानों के कनेक्शन काटने न जाएं। ऐसी स्थिति में यदि कोई अधिकारी कनेक्शन काटने आता है और उसके साथ कुछ अप्रिय घटना होती है तो उसके जिम्मेदार अधिकारी खुद होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed