फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Elephant lifted his trunk abandoned woman

हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दी महिला

Tue, 06 Aug 2013 08:30 PM IST
ऋषिकेश/ब्यूरो
ऋषिकेश/ब्यूरो Updated Tue, 06 Aug 2013 08:30 PM IST
विज्ञापन
Elephant lifted his trunk abandoned woman

ऋषिकेश में राजाजी राष्ट्रीय पार्क के अंतर्गत नीलकंठ पैदल मार्ग पर हाथी के हमले में एक महिला घायल हो गई। पति और बच्चों ने भागकर जान बचाई। घटना से श्रद्धालुओं में दहशत है।

विज्ञापन


सोमवार देर शाम रामाज्ञा प्रसाद निवासी यमुनानगर, हरियाणा पत्नी और दो बच्चों के साथ नीलकंठ मंदिर में जलाभिषेक करने के बाद पैदल मार्ग से वापस लौट रहे थे।
विज्ञापन


मौनीबाबा गुफा के पास किया हमला
रात करीब 11 बजे पैदल सफर तय कर जैसे ही मौनीबाबा गुफा के पास पहुंचे, तभी मार्ग किनारे झाड़ियों से अचानक हाथी सामने आ गया। जब तक वह संभलते हाथी ने आगे चल रही रामाज्ञा की पत्नी सरोज (37) पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है हाथी ने सूंड से महिला को किनारे फेंक दिया। हमले से घबराए पति ने बच्चों के साथ ऊपर की ओर भागकर जान बचाई और शोर मचाना शुरू कर दिया। इस बीच नीलकंठ से आ रहे श्रद्धालुओं ने हल्ला मचाया।


शोर सुनकर हाथी जंगल की ओर भागा
शोर सुनकर हाथी जंगल की ओर भाग गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। रामाज्ञा ने बताया कि घायल पत्नी और बच्चों के साथ पूरी रात वहीं गुजारी और तड़के पुलिस को सूचित किया। पुलिस की सूचना पर 108 एंबुलेंस सेवा ने घायल को सरकारी अस्पताल ऋषिकेश में भर्ती कराया।

दो माह में हाथी के हमलेः
- 19 जुलाई को मौनी बाबा गुफा के समीप पुलिस कैंप पर हमला, एक सिपाही जख्मी।
- तीन अगस्त को नीलकंठ-स्वर्गाश्रम मार्ग पर अस्थायी दुकानों में तोड़फोड़।
- पांच अगस्त को मौनी बाबा गुफा के पास नीलकंठ से लौट रहे दंपति और उनके बच्चों पर हमला।

इनकी भी सुनिएः
पुलिस कैंप में हुए हमले के बाद गौहरी रेंज के अधिकारी को हाथी से सुरक्षा के इंतजाम करने के बाबत एक पत्र भेजा गया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
- डीएस रावत, प्रभारी निरीक्षक, लक्ष्मणझूला थाना

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed