फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   electricity wire melted due to fire of uttarakhand forest

जंगल की आग से पिघली तारें, विद्युत आपूर्ति और संचार सेवा ठप

Sun, 01 May 2016 12:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार-लैंसडौन-कालागढ़
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार-लैंसडौन-कालागढ़ Updated Sun, 01 May 2016 12:27 PM IST
विज्ञापन
electricity wire melted due to fire of uttarakhand forest
जंगल की आग से पिघली तार

जंगलों में लगी भीषण आग अब पौड़ी जिले में बिजली और संचार सेवाओं को भी प्रभावित करने लगी है। आग की लपटों की चपेट में जहां ऊर्जा निगम की हाईटेंशन और एलटी लाइनें आकर पिघलने लगी हैं, वहीं कई इलाकों में ओएफसी जल जाने से संचार सेवाएं ठप हो गई हैं।

विज्ञापन


ऊर्जा निगम ने कड़ी मशक्कत कर स्यूंसी और जयहरीखाल में गली तारों को बदलकर किसी तरह बिजली आपूर्ति बहाल की। शुक्रवार को इस इलाके में पूरे दिन विद्युत आपूर्ति ठप रही, जिसे देर शाम बहाल किया जा सका। जंगल में आग की भीषण लपटों के चलते लैंसडौन क्षेत्र में ओएफसी जल गई हैं।
विज्ञापन


तीन दिन से क्षेत्र की बीएसएनएल सेवाएं बुरी तरह से लड़खड़ा गई है। एसडीओ एके धूलिया का कहना है कि लैंसडौन, यमकेश्वर, चौबट्टाखाल के जंगलों  में भीषण आग लगी हुई है, जिससे लैंसडौन-दुगड्डा के मध्य ओएफसी जल गई थी, उसे जोड़ दिया गया है। कई और स्थानों पर केबल जलने की सूचनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से जंगल की आग बुझाने में सहयोग की मांग

electricity wire melted due to fire of uttarakhand forest
उत्तराखंड में जंगल की आग

श्रीनगर और ऋषिकेश के मध्य केबल में तकनीकी खराबी आने से सेवाएं बाधित हो रही है। विद्युत वितरण खंड कोटद्वार के अधिशासी अभियंता अनिल वर्मा ने बताया कि जंगलों की आग की चपेट में आने से 33 केवी स्यूंसी और जयहरीखाल की लाइनों की तार कई स्थानों पर गरम होकर पिघल गई थी, जिससे शुक्रवार को दिन में 11 बजे से शाम तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। शुक्रवार देर शाम ग्रिड में खराबी के चलते भी बिजली आपूर्ति प्रभावित रही।

बैजरों प्रतिनिधि के अनुसार दीवा रेंज व रथुवाढाब के जंगलों में लगी भीषण आग को बुझाने के लिए धुमाकोट थाने के एसओ अमरजीत सिह के नेतृत्व मे पुलिस के जवानों ने दीवा रेंज की भीषण आग पर जनता के सहयोग काबू पा लिया है। रथुवाढाब के जंगलों में आग बुझाने का काम चल रहा है। प्रधान संध नैनीडांडा के अध्यक्ष ललित  पटवाल ने सभी जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से जंगल की आग बुझाने में सहयोग की मांग की है।

केटीआर की यूपी से सटी सीमा पर अलर्ट घोषित
कालागढ़ टाइगर रिजर्व वन प्रभाग के के डीएफओ डा. कोकोरोसे के अनुसार वनाग्नि की घटनाओं को देखते हुए यूपी से सटी सीमा को संवेदनशील मानते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। वनों में आग बुझाने का काम जारी है। कार्बेट टाइगर रिजर्व के कालागढ़ डिवीजन में आग लगने सें वनों को बड़े पैमाने पर क्षति पहुंच रही है।

आग ने अदनाला रेंज को व्यापक नुकसान पहुंचाया है। मंदाल रेंज धधक रही है। डीएफओ के अनुसार अदनाला रेंज की आग पर काबू पा लिया गया है। मंदाल रेंज की आग बुझाई जा रही है। आग से निपटने के लिए केटीआर में 35 क्रू स्टेशन बनाए गए है। 75 फायर वाचर लगाए गए है। पुलिस की ओर से 10 पीआरडी के जवान आग बुझाने में लगे हैं। वनों में आग बुझाने में लगे कर्मियों को गुड़, चना, ओरआरएस के पैकेट उपलब्ध कराए जा रहे हैं। यूपी के बिजनौर के इलाके से लगी दक्षिणी सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया गया है। यह इलाका संवेदनशील हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed