फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   disaster made them billionaire

उत्तराखंड आपदा ने किया मालामाल

Fri, 06 Sep 2013 12:18 AM IST
अमर उजाला, गंभीर सिंह परमार, उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़
अमर उजाला, गंभीर सिंह परमार, उत्तरकाशी/चिन्यालीसौड़ Updated Fri, 06 Sep 2013 12:18 AM IST
विज्ञापन
disaster made them billionaire

उत्तराखंड में बीते जून माह में आई आपदा ने भले ही कई लोगों को सड़कों पर ला दिया और कईयों को कभी न भर सकने वाला जख्म दे दिया है लेकिन आपदा ने किसी को मालामाल भी कर दिया।

विज्ञापन


एक सरकारी विभाग के लिए आपदा लाखों रुपये का राजस्व जुटा कर दे गई है। आपदा के चलते इस विभाग को लाखों का लाभ होना निश्चित है।

पढें, बदरीनाथ धाम रह गया अब केवल पांच किमी दूर
विज्ञापन


वन विकास निगम मालामाल
जून की आपदा विनाशकारी साबित हुई लेकिन वन विकास निगम के लिए यह खजाना भर रही है। आपदा के दौरान नदियों और गाड़ गदेरों में बहकर आए हजारों पेड़ टिहरी बांध की झील में जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए, बुला रही हैं पहाड़ की हसीन वादियां

अब तक यहां से करीब 200 घन मीटर यानि 25 लाख रुपये की लकड़ी निकाली जा चुकी है। आपदा में गंगा भागीरथी जलागम क्षेत्रों से चीड़, देवदार, कैल, तून, बांज, बुरांस, उतीस आदि प्रजाति के हजारों पेड़ टिहरी बांध की झील में अभी भी जमा हैं।

200 घनमीटर लकड़ी निकाली
अब तक करीब 200 घनमीटर लकड़ी निकाली जा चुकी है। वन विकास निगम के जिला प्रबंधक आदित्य कुमार यादव के अनुसार निगम के हिसाब से लकड़ी का रेट प्रति घन मीटर 12000 रुपये है।

करीब एक हजार घन मीटर लकड़ी निकलने का अनुमान है। जिससे निगम को करीब एक करोड़ बीस लाख रुपये मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed