आपदा राहत सामग्री भी नहीं छोड़ रहे लुटेरे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रभावितों की मदद के लिए जहां हर हाथ आगे बढ़ रहा है वहीं, अराजक तत्व राहत सामग्री तक को लूटने से बाज नहीं आ रहे हैं।
केस एक
- 18 जुलाई को घुत्तू के समीप राहत सामग्री के ट्रक को अराजक तत्वों ने रोका। मामला मारपीट के बाद गुप्तकाशी पुलिस चौकी पहुंचा। पुलिस ने समझौता कराया।
केस दो
- 28 जून ल्वारा और बसुकेदार के निकट अराजक तत्वों ने राहत सामग्री ला रहे कुछ संगठनों के दल को रोका। बाद में अन्य लोगों के हस्तक्षेप के बाद किसी तरह यह दल गुप्तकाशी पहुंच पाए।
केदारघाटी की लाइफ लाइन बना मयाली-बसुकेदार-गुप्तकाशी मोटर मार्ग अराजक तत्वों के लिए मुफीद बन गया है। मार्ग से गुजरने वाली राहत सामग्री पर इनकी नजर गड़ गई है। अब तक कई लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। एक मामला पुलिस तक भी पहुंच चुका है बावजूद इस मार्ग पर सुरक्षा उपाय नहीं किए गए।
मार्ग रोजाना बारिश से बाधित
16 और 17 जून को केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के ध्वस्त होने पर मयाली-बसुकेदार-गुप्तकाशी मोटर मार्ग एकमात्र यातायात का साधन बचा है। इस मार्ग से केदारघाटी में फंसे यात्री निकाले गए। वर्तमान में राहत सामग्री भी इसी मार्ग से जा रही है। यह मार्ग खतरनाक स्थानों से गुजरता है। मार्ग रोजाना बारिश से बाधित हो रहा है।
उत्तराखंड आपदा की हर अपडेट के लिए क्लिक करें
80 किमी की यात्रा में छह से सात घंटे लग रहे हैं। मार्ग के बीच में ल्वारा, लमगौंडी, नागजगई, छेनागाड़, जोला बडे़थ, बसुकेदार, स्यूंर, डडोली, सिद्धसौड़, तैला, जखनोली, पांजणा प्रमुख स्थान हैं। इन स्थानों पर सुरक्षा के लिए पुलिस बल नहीं है। मार्ग में राहत सामग्री ला रहे ट्रकों को कुछ स्थानीय लोग रोक रहे हैं। जिससे झड़पें हो रही हैं। यदि मार्ग में पुलिस हो तो इन घटनाओं को रोका जा सकता है। वहीं, पुलिस के जवान भारी संख्या में गुप्तकाशी में जमे हैं। इनको मार्ग में विभिन्न स्थानों पर भेजा जा सकता है।
पुलिस जवान मौजूद रहेंगे तो हिम्मत बंधती है
पूर्व ब्लॉक प्रमुख ममता नौटियाल, काशी सेवा जन सेवा के अध्यक्ष पीएन पांडेय और माधव कर्नाटक का कहना है कि यदि मार्ग में पुलिस जवान मौजूद रहेंगे, तो लोगों की हिम्मत बंधती है। एसडीएम ऊखीमठ राकेश तिवारी भी स्वीकारते हैं कि मार्ग में सुरक्षा व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस बाबत जिलाधिकारी से वार्ता करेंगे।
खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें