फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   delhi gangrape victim results

मार्कशीट हाथ में लेकर भावुक हुए बिटिया के पिता

Wed, 13 Mar 2013 01:20 AM IST
आफताब अजमत/देहरादून
आफताब अजमत/देहरादून Updated Wed, 13 Mar 2013 01:20 AM IST
विज्ञापन
delhi gangrape victim results

एक दिन मेरी उदासी दूर करने को उसने कहा था कि पापा देख लेना बहुत जल्द मैं जिम्मेदारियों में आपका हाथ बटाऊंगी।

विज्ञापन


लेकिन किसे पता था कि वह इतनी दूर चली जाएगी कि उसे देख भी नहीं पाएंगे। ऐसी जिंदादिल बिटिया को पाकर हम हमेशा गर्व का अनुभव करते थे...।

रुंधे गले से यह लफ्ज बोलते-बोलते पिता की आंखों में आंसू आ गए। देश दुनिया में महिला सुरक्षा की अलख जगाने वाली बहादुर बिटिया की मार्कशीट लेने के लिए मंगलवार को पिता अपने बेटे के साथ इंस्टीट्यूट पहुंचे थे।

बहादुर बिटिया के पिता ने बताया कि उन्हें शुरू से ही दिल्ली से बेहतर देहरादून लगता था। यहां के अच्छे माहौल को देखकर ही बिटिया को अकेले पढ़ने भेजा था। जब वह उससे मिलने आते थे तो अक्सर राजपुर रोड पर पैदल घूमा करते थे।
विज्ञापन


जैसे ही संस्थान के चेयरमैन हरीश अरोड़ा ने उन्हें मार्कशीट दी तो बेहद भावुक लहजे में उन्होंने कहा कि बिटिया के नंबर देखकर बहुत गर्व हो रहा है लेकिन आज वह हमारे बीच नहीं है, इसका बेहद गम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर संस्था की वाइस चेयरमैन रानी अरोड़ा और प्रशासनिक अधिकारी अरविंद सिंह मौजूद रहे।

बिटिया की फीस बनेगी प्रतिभाओं का सहारा
बहादुर बिटिया की फीस वापस लेने से मना करते हुए पिता ने घोषणा की कि वह हर साल एक प्रतिभाशाली छात्रा का नाम संस्थान को भेजेंगे। बिटिया की फीस में से कुछ हिस्सा बतौर स्कॉलरशिप उस प्रतिभाशाली छात्रा को दिया जाएगा। 'अमर उजाला' ने पहले ही इसका खुलासा किया था।

बिटिया का रिपोर्ट कार्ड
पेपर 1----------------124/200
पेपर 2----------------147/200
पेपर 3----------------151/200
पेपर 4----------------144/200
पेपर 5----------------74/100
पेपर 6----------------160/200
अंतिम वर्ष के अंक-----800/1100
कुल अंक--------------2323/3400

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed