फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   three year old child killed in dehradun.

राजधानी में तीन साल के मासूम की गला दबाकर हत्या

Thu, 12 May 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 12 May 2016 10:30 PM IST
सार

  • हत्यारोपी गिरफ्तार, दुष्कर्म के प्रयास की आशंका
  • बच्चे के पिता के साथ मजदूरी करता है आरोपी

विज्ञापन
three year old child killed in dehradun.
मासूम के साथ दुष्कर्म की आशंका जताई गई है।

विस्तार

देहरादून के जोगीवाला क्षेत्र में तीन साल के बालक की गला दबाकर हत्या से सनसनी फैल गई। हत्यारोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसके नशे में धुत्त होने के कारण कत्ल की वजह साफ नहीं हो पाई है। दुष्कर्म के प्रयास की भी आशंका जताई जा रही है। आरोपी यूपी के संभल का रहने वाला है और बच्चे के पिता के साथ मजदूरी करता था।

विज्ञापन


शहरी क्षेत्र के माजरी माफी में सुनील कुमार (काल्पनिक नाम) निवासी लखीमपुर खीरी निर्माणाधीन मकानों में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है। संभल, मुरादाबाद निवासी राजेश (जितेन्द्र) भी उसके साथ मजदूरी करता है।
विज्ञापन


शाम के समय सुनील तो काम पर था, लेकिन राजेश उसके तीन साल के बेटे मोहित (काल्पनिक नाम) को बहला-फुसलाकर अपने साथ खाली प्लाट में ले गया, जहां पर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मोहित गायब हुआ तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इसी बीच बालक का शव खाली प्लाट में मिला तो हड़कंप मच गया। सीओ डालनवाला अरुण पांडेय ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुष्कर्म के प्रयास में हत्या की आशंका

three year old child killed in dehradun.
हत्या

इसी बीच पता चला कि मोहित को राजेश के साथ देखा गया था। घटनास्थल के पास ही आरोपी नशे की हालत में घूमता हुआ मिल गया। पुलिस उसे लेकर थाने आ गई। नशे में होने के कारण वह कुछ ज्यादा नहीं बता पा रहा है। कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि दुष्कर्म के प्रयास में यह हत्या की गई है।

हालांकि दोनों मजदूरों के बीच किसी तरह का विवाद होने की बात सामने नहीं आई है। जोगीवाला चौकी प्रभारी संजय मिश्रा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सही वजह सामने आने की उम्मीद है।

10 दिन पहले आया था परिवार
दून में नियमित मजदूरी मिलने के बाद सुनील कुमार 10 दिन पहले ही अपने परिवार को यहां लाया था। सुनील के दो बेटे है, जिनमें मोहित छोटा था। बेटे की हत्या से मां को बेहद आघात लगा है। परिवार उस पल को कोस रहा है जब वह दून आए थे।

ठेकेदार ने काम से कर दी थी छुट्टी

three year old child killed in dehradun.
आरोपी नशे में था।

आरोपी राजेश शराब की लत का शिकार था। बृहस्पतिवार को राजेश नशे की हालत में मजदूरी करने पहुंचा था। ठेकेदार शहजाद ने उसे डांटकर वापस भेज दिया था। पुलिस मान रही है कि इसके बाद आरोपी ने और शराब का सेवन किया है।

बालक की हत्या में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। देर रात तक नशा उतरने के बाद पूछताछ की जाएगी। यह तभी साफ हो पाएगा कि बालक के कत्ल के पीछे आरोपी का मकसद क्या था। फिलहाल परिजन आरोपी से किसी तरह का विवाद होने से इनकार कर रहे हैं।
-अजय सिंह, पुलिस अधीक्षक नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed