फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   theft police officer's home in dehradun.

सीओ के घर से लाखों का माल किया चोरी, होंडा सिटी भी ले उड़े

Sat, 14 May 2016 09:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 14 May 2016 09:39 PM IST
सार

  • अल्मोड़ा में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात हैं गृह स्वामी
  • कप्तान ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाही किए लाइन हाजिर  
  • अधिशासी अभियंता और बीडीओ के घरों में चोरी की नाकाम कोशिश

विज्ञापन
theft police officer's home in dehradun.
सीओ के घर से माल लेकर चंपत हुए चोर। - फोटो : AmarUjala

विस्तार

शहर में चोरों का हौसला इस कदर बुलंद है कि वो पुलिस अधिकारियों को भी नहीं छोड़ रहे हैं। शुक्रवार देर रात चोरों ने जोगीवाला क्षेत्र में रहने वाले अल्मोड़ा में बतौर पुलिस उपाधीक्षक तैनात अव्वल सिंह रावत के घर से लाखों का सामान पार कर दिया।

विज्ञापन


जाते समय सीओ साहब की होंडा सिटी कार भी उठा ले गए। पड़ोस में रहने वाला पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता और बीडीओ के घरों में चोरी का प्रयास हुआ। पर देर रात शोर मचने पर चोर भाग निकले। एसएसपी ने लापरवाही बरतने के आरोप में दो सिपाहियों को लाइन हाजिर करते हुए चौकी प्रभारी से नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


नेहरू कालोनी थाना क्षेत्र के विवेकानंद ग्राम में अल्मोड़ा में तैनात सीओ अव्वल सिंह रावत का आवास है। कोठी के एक हिस्से में रावत की बहु रहती है, जबकि रावत के कमरे में ताला लगा था। ऊपरी हिस्से में भाजपा कार्यालय प्रमुख उरूबा दत्त भट्ट किराए पर रहते हैं। शुक्रवार रात किसी समय पीछे के रास्ते से चोर ग्रिल निकालकर भीतर दाखिल हुए। दरवाजे की कुंडी उखाड़ने के साथ पूरे कमरे को खंगाल लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जाते-जाते होंडा सिटी भी ले गए चोर

theft police officer's home in dehradun.
दरवाजे पर टूटा ताला दिखाता एक किराएदार। - फोटो : AmarUjala

कीमती सामान समेटने के बाद जाते समय चोर पार्किंग में खड़ी सीओ की होंडा सिटी कार भी ले गए। कोठी में सो रहे परिजनों को इसकी भनक तक नहीं लगी। सुबह सीओ की पुत्रवधू अनुभूति रावत बाहर आई तो चोरी का पता चला। सूचना मिलते ही एसपी सिटी अजय सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

इसी रात चोरों ने पड़ोस में रहने वाले रायपुर ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी ओपी चमोली और बड़कोट में तैनात लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता बीडी भट्ट के घर में भी चोरी का प्रयास किया। रात में तीन बजे के करीब बीडीओ चमोली ने संदिग्ध युवकों को देखकर शोर मचा दिया था। पुलिस आई पर औपचारिकता पूरी करके चलती बनी।

पुलिस अधीक्षक नगर अजय सिंह ने बताया कि लापरवाही बरतने के आरोप में चीता मोबाइल के सिपाही मांगेराम और राजीव राणा को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अलावा जोगीवाला चौकी प्रभारी और अन्य पुलिस कर्मियों को भविष्य में ऐसी घटना दोबारा होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।

तीन से चार हो सकते है चोर
विवेकानंद ग्राम में चोरी की वारदात में चोरों की संख्या तीन से चार हो सकती है। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध युवकों की तस्वीर दिखाई दे रहा है, जो मुंह पर रुमाल बांधने के साथ हाथों में टार्च लिए है। इन्हें देखकर बीडीओ ने शोर मचाया था।

theft police officer's home in dehradun.
चोरी - फोटो : demo pics

सीओ की चुराई गई होंडा सिटी कार को चोरों द्वारा डोईवाला की तरफ ले जाने की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी फुटेज में उसकी तस्वीर कैद हुई है। इस लिहाज से रायवाला और हरिद्वार तक के कैमरों को खंगाला जा रहा है। पुलिस को आशंका है कि चोर भी किसी वाहन से आए होंगे। 

इंस्पेक्टर के घर की चोरी भी नहीं खुली
नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में पुलिस इंस्पेक्टर अनिल शर्मा के आवास में हुई चोरी का भी अभी खुलासा नहीं हो पाया है। आठ अप्रैल को चोरों ने शर्मा के मकान के ग्रिल उखाड़कर नकदी, जेवरात आदि चुरा लिया था। उस समय शर्मा अर्द्धकुंभ में तैनात थे। फिलहाल शर्मा एसएसपी के पेशकार हैं। 

सीओ के घर चोरी के मामले में कुछ लीड मिली है, जिस पर होमवर्क जारी है। जल्द ही वर्कआउट करके चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 
-डॉ. सदानंद दाते, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed