{"_id":"570657194f1c1bc917c810d8","slug":"property-dealer-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"गृहक्लेश ने ली प्रॉपर्टी डीलर की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गृहक्लेश ने ली प्रॉपर्टी डीलर की जान
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 07 Apr 2016 06:18 PM IST
विज्ञापन
सुसाइड
- फोटो : demo pic
उपनगर ज्वालापुर में एक प्रॉपर्टी डीलर ने फांसी के फंदे पर झूलकर जान दे दी। आत्महत्या का कारण गृह क्लेश माना जा रहा है। क्षेत्र की न्यू धीरवाली कालोनी में 45 वर्षीय अरविंद चौहान रहते थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बुधवार की रात उनका परिवार के लोगों के साथ विवाद हुआ था। तब वे दूसरे कमरे में सोने चले गए थे। सुबह करीब साढ़े दस बजे तक भी जब कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों ने खिड़की से अंदर झांककर देखा।
विज्ञापन
अंदर चुन्नी के फंदे से प्रॉपर्टी डीलर अरविंद चौहान झूल रहे थे। परिजन के हल्ला करने पर पड़ोसी एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर बाजार चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह नेगी भी पहुंच गए।
विज्ञापन
जैसे तैसे खिड़की की जाली एवं ग्रिल काटकर अंदर प्रवेश किया। पुलिस की मौजूदगी में प्रॉपर्टी डीलर को फंदा खोलकर नीचे उतारा पर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।