{"_id":"56f7fee94f1c1b643cf14f83","slug":"postman-warning-to-the-self-immolation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोस्टमैन ने दी चेतावनी, SP दफ्तर के बाहर करेगा आत्मदाह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पोस्टमैन ने दी चेतावनी, SP दफ्तर के बाहर करेगा आत्मदाह
ब्यूरो/ अमर उजाला,रुड़की
Updated Sun, 27 Mar 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक रिटायर्ड पोस्टमैन ने लक्सर, निरंजनपुर के कुछ लोगों से जान का खतरा बताते हुए लक्सर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों और जिलाधिकारी से की गई है। जल्द ही न्याय न मिलने पर एसपी देहात के दफ्तर के बाहर आत्मदाह करने की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
गणेशपुर की प्रीत विहार कालोनी निवासी महेंद्र कुमार ने डीएम को शिकायती पत्र भेजकर बताया कि लक्सर के निरंजनपुर गांव में उन्होंने अपनी छह बीघा जमीन कुछ लोगों को बेची थी, मगर जमीन खरीदने वाले उसकी पूरी जमीन हड़पना चाहते हैं और लगातार जमीन पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कई बार की पुलिस से शिकायत
लक्सर पुलिस को कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन पुलिस मदद के बजाय अभद्रता करती है। इसकी शिकायत बुजुर्ग ने डीजीपी और एडीजी से की है।
मामले की जांच आला अधिकारियों से कराते हुए जान माल की सुरक्षा करने की गुहार लगाई। कहा कि जल्द न्याय न मिला तो एसपी देहात दफ्तर के बाहर आत्मदाह किया जाएगा।
विज्ञापन