{"_id":"56f536114f1c1bd76ef14d2e","slug":"painful-tragedy-tractor-trolley-upturned-three-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी ट्राली पलटी, तीन की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दर्दनाक हादसा: बारातियों से भरी ट्राली पलटी, तीन की मौत
ब्यूरो/ अमर उजाला, पथरी(हरिद्वार)
Updated Tue, 29 Mar 2016 05:15 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटना के बाद मृतकों के घरों पर कोहराम मच गया।
- फोटो : AmarUjala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार स्थित पथरी क्षेत्र के गांव एक्कड़ कलां से रणसुरा जा रही बारातियों से भरी ट्रैक्टर ट्राली के पलटने से तीन की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायल बारातियों को रुड़की और लक्सर के निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे से पूरे गांव ने मातम पसरा है।
विज्ञापन
हादसा शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे हुआ। पुलिस के अनुसार एक्कड़ गांव के जलीश पुत्र इरशाद की बारात गांव रणसुरा जा रही थी। कई बाराती तो अपने वाहनों से निकले। जबकि कई बाराती ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर निकले।
विज्ञापन
परिजन नहीं चाहते किसी तरह की कानूनी कार्रवाई
गांव बोडाहेडी के पास ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रैक्टर ट्राली के पलटते ही कोहराम मच गया। ट्राली के नीचे दब जाने से दुर्घटनास्थल पर ही शमा परवीन (10) पुत्री मुजफ्फर, उमेर (8) पुत्र साजिद और महबूब (24) पुत्र हसरत अली की मौके पर मौत हो गई। जबकि 12 बाराती घायल हो गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने घायलों को रुड़की व लक्सर के अस्पतालों में भर्ती कराया। एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे देहरादून के लिए रेफर किया गया।
थानाध्यक्ष पथरी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया शवों को परिजन गांव ले आए थे वे किसी तरह की कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ग्रामीणों ने लिखकर दिया है कि वह शवों का पोस्टमार्टम नहीं करवाना चाहते हैं।