{"_id":"56dfbcfc4f1c1b82158b456a","slug":"loot-in-uttarakhand-gadarpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर पांच लाख और नई कार लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर पांच लाख और नई कार लूटी
Updated Wed, 09 Mar 2016 11:34 AM IST
विज्ञापन
तमंचे के बल पर गदरपुर में नई कार लूटी
- फोटो : concept photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रपुर से लौट रहे किसान के वाहन को अज्ञात बदमाशों ने तमंचे की नोक पर रोककर उससे पांच लाख 93 हजार की नगदी व नई स्विफ्ट कार भी लूट कर ले गये।
विज्ञापन
ग्राम गुरुनानकपुर निवासी प्रवीन पाल सिंह रुद्रपुर से आकांक्षा आटो मोबाइल से अपनी नई स्विफ्ट कार से घर वापस लौट रहा था। उसने तीन दिन पूर्व नई कार खरीदी थी। प्रवीन ने कार को एक बैंक से लोन में लेना था लेकिन बैंक से लोन न होने के कारण उसने नगद में रुपये दे दिये थे।
विज्ञापन
मंगलवार को बैंक से फाइनेंस होने के बाद प्रवीन चेक लेकर गया और जो उसने नगद धनराशि दी थी वह करीब पांच लाख 93 हजार रुपये लेकर चला था। जब वह गदरपुर से करीब तीन किमी सुखशांति नगर के पास तोता कालोनी के पास पहुंचा ही था कि पीछे से वाहन सवार दो बदमाशों ने अपने वाहन को प्रवीन के वाहन के आगे लगा दिया।
विज्ञापन
जिससे प्रवीन ने अचानक आगे वाहन से वह घबरा गया और जैसे ही उसने अपनी कार रोकी तो बदमाशों ने तुरन्त प्रवीन पर तमंचा तान दिया और गाड़ी से उसे बाहर निकाल दिया। गाड़ी व उसमें रखे पांच लाख 93 हजार रुपये की नगदी, पिस्टल लाइसेंस की कापी, पेन कार्ड भी लेकर चम्पत हो गये।
बदमाशों ने पहले प्रवीन से मोबाइल छीन कर सड़क के किनारे खेत में फेंक दिया। बदमाश वाहन व नगदी लूटकर गदरपुर की और फरार हो गये। घटना की सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पुलिस टीमें के साथ पहुंचे थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार राणा ने प्रवीन पाल सिंह से घटना की जानकारी ली और बदमाशों की तलाश में जुट गये।
थानाध्यक्ष द्वारा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को भी दी। सूचना पर एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ रुद्रपुर बहादुर चौहान भी पहुंचे गये। उन्होंने भी घटना की जानकारी ली। समाचार लिखे जाने तक बदमाशों का पता नहीं चल पाया था।