शर्मनाकः घूमने आई इजरायली बच्ची संग रेप की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवार के साथ देहरादून के लालतप्पड़ स्थित फन वैली घूमने आई विदेशी बालिका के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है।
घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को देर रात डोईवाला से गिरफ्तार कर लिया है। मामला विदेशी पर्यटक से जुड़ा होने के कारण पुलिस ने पूरी सक्रियता बनाए रखी।
कोतवाली डोईवाला की लालतप्पड़ पुलिस चौकी अंतर्गत स्थित मनोरंजन केंद्र फन वैली में बुधवार को इजरायल का एक परिवार घूमने आया था।
पुलिस के मुताबिक दोपहर बाद परिवार के बडे़ लोग रेस्टोरेंट में खाने पीने चले गए और बच्चे फल वैली के अंदर बने 9 डी हॉरर फिल्म देखने लगे।
पर्यटकों की फोटोग्राफी का काम करता है आरोपी
इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी युवक ने विदेशी परिवार की 12 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। बालिका के बाहर आकर शोर मचाने के बाद आरोपी फरार हो गया।
सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर आई और मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। देर रात पुलिस ने डोईवाला से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल पंकज गैरोला ने आरोपी की पहचान वसीम अली पुत्र असगर अली निवासी बुल्लावाला के रूप में कराई।
उन्होंने बताया कि आरोपी फन वैली के अंदर पर्यटकों की फोटोग्राफी का काम करता है। बालिका के पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं मे मामला पंजीकृत किया गया।